226 खतरनाक इमारतों में  सिर्फ 37  खाली

Sat, Jun 17 , 2023, 08:35 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जर्जर इमारत मानसून में खड़ी कर सकती है आफत 
मुंबई । 
मानसून के दौरान जर्जर इमारतों के गिरने की घटनाएं होती है। मनपा प्रशासन जर्जर इमारतों (dilapidated buildings) को खाली करने की नोटिस जरूर देती है लेकिन इमारतें खाली नहीं होने पर मानसून के दौरान अप्रिय घटना होने की आशंका बनी रहती है। जर्जर इमारतों में  226 इमारतों में सिर्फ 37 ही इमारतों को ही मनपा खाली करा पाई है। जिसके तोड़ने  की कार्रवाई भी  शुरू हुई है। इसके बावजूद  बकाया जर्जर इमारते परेशानी खड़ी कर सकती है।

मनपा  मानसून के पहले मुंबई में पुरानी इमारतों का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराती है। जिसमे इस साल  226 इमारतों को जर्जर  घोषित किया गया है। मनपा  उपायुक्त ( स्पेशल ) संजोग कबरे ने बताया कि इसमें से 93 इमारतों का मामला कोर्ट में लंबित है इसलिए मनपा  कोई कार्रवाई नहीं कर सकती। 36 इमारतों के स्ट्राकचरल ऑडिट रिपोर्ट पर विवाद है। इसमें रहने वालों ने आरोप लगाया है कि इस बिल्डिंग का सही से ऑडिट नहीं किया गया है।इसलिए दोबारा  स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने की मांग रहिवासी कर रहे है।60 जगहों पर इमारतों को खाली कराने की प्रक्रिया चल रही है। जिसे जल्द ही खाली करा लेने की उम्मीद है। मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल (Iqbal Singh Chahal) ने मनपा के  सभी 24 वार्डों के  सहायक आयुक्त  को निर्देश दिया है कि वे खतरनाक इमारतों को खाली कराएं। 

मनपा आयुक्त ने  निर्देश दिया कि इन इमारतों की पानी की लाइन और बिजली काट दी जाए। मनपा द्वारा  जारी लिस्ट में सबसे ज्यादा खतरनाक इमारतें पश्चिम उपनगर के बांद्रा- विले पार्ले और अंधेरी परिसर  में हैं। इसके बाद पूर्व उपनगर मुलुंड में हैं। मुंबई में सबसे ज्यादा 24 जर्जर इमारत मालाड  में 22 है जबकि 22 जर्जर  इमारत अंधेरी पश्चिम और बांद्रा वेस्ट में हैं। इसी तरह 21 जर्जर  इमारत अंधेरी पूर्व और 23 इमारत मुलुंड  में हैं। वही 17 जर्जर  इमारत घाटकोपर  में है। मनपा की लिस्ट के अनुसार कोलाबा में 3 और सैंडहर्स्ट रोड में 3 तथा कालबादेवी (Kalbadevi) एवं भायखला में 2-2  और दहिसर में भी 2 जर्जर इमारत है।

पिछले 4 सालों में खतरनाक इमारतों की सूची : 

  • वर्ष 2023- 226
  • वर्ष 2022 - 332 
  • वर्ष 2021- 407
  • वर्ष 2020 -443

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups