कुणाल राउत समर्थक और विरोधी आपस में भिड़े
वरिष्ठ नेताओं के सामने हुआ यह पूरा वाक्या
मुंबई। शनिवार को दादर स्थित कांग्रेस मुख्यालय तिलक भवन में यूथ कांग्रेस की बैठक में जमकर कुर्सियां चलीं। दोपहर दो बजे युवा कांग्रेस की बैठक में आगामी रणनीति पर चर्चा होनी थी, लेकिन इस दौरान कुछ लोग मौजूदा महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल राउत (Kunal Raut) को हटाने की मांग करने लगे, जिसके बाद कुणाल राउत के समर्थक और उनके विरोधी आपस में भिड़ गए और मारपीट पर उतर आए। दोनों तरफ से कुर्सियां फेंकी जानी लगी। विशेष बात यह है कि यह पूरा वाक्या उस वक्त हुआ, जब राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले वहां मौजूद थे। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवा कांग्रेस की बैठक के बाद युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास दोपहर 3 बजे एक प्रेस कांफ्रेंस करने वाले थे, लेकिन हंगामे के बाद वे बगैर प्रेस कांफ्रेंस किए बिना ही दादर के कांग्रेस ऑफिस से चले गए। बता दें कि कुणाल राउत पूर्व मंत्री नितिन राउत के बेटे हैं। इस घटना को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने गंभीरता से लेते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही है।
इससे पहले यूथ कांग्रेस ने शुक्रवार को यूथ जोड़ो, बूथ जोड़ो नाम से एक ऐप लांच किया। इस दौरान श्रीनिवास ने कहा कि इस ऐप के जरिए हर बूथ पर युवाओं के बीच कांग्रेस अपनी पहुंच बढ़ाने की कोशिश करेगी। श्रीनिवास के मुताबिक, यूथ कांग्रेस का मानना है कि इससे जमीन पर युवाओं से जुड़ने में खासी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जो हमारे प्रतिभाशाली यूथ हैं, उनकी प्रतिभा को निखारने में, उन्हें मौके दिलाने के लिए काम करेंगे।
भाजपा ने साधा निशाना
इधर भाजपा के महासचिव विक्रांत पाटिल (Vikrant Patil) ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि यूथ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में दो गुटों के कार्यकर्ताओं में खुलेआम लड़ाई हुई। कांग्रेस में केवल भाई-भतीजावाद शुरू है और कांग्रेस के युवा पदाधिकारियों का आरोप है कि पार्टी में केवल स्थापित नेताओं के बच्चों को ही अवसर दिया जाता है। इस मुद्दे पर कार्यकर्ता कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी और नेताओं के सामने भिड़ गए। भारत जोड़ो यात्रा की नौटंकी करने वाले राहुल गांधी को पहले अपने कार्यकर्ताओं का मन जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। वंशवाद और मारपीट की संस्कृति से कांग्रेस युवाओं को क्या संदेश देना चाहती है? राहुल गांधी को इसका जवाब देना चाहिए।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jun 17 , 2023, 08:29 AM