मार्केट कमेटियों के बाहर बकरों की बिक्री की अनुमति

Sat, Jun 17 , 2023, 07:33 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

बकरीद को लेकर मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री ने बुलाई बैठक  
पूर्व ही भांति वसूला जाएगा पशु चिकित्सा परीक्षा शुल्क  
मुंबई।
आगामी बकरीद पर्व की योजना बनाने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की अध्यक्षता में उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की उपस्थिति में बैठक हुई। सह्याद्री अतिथीगृह में हुई बैठक में मुंबई शहर के पालक मंत्री दीपक केसरकर(Deepak Kesarkar), ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन, कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार, विधायक अबू आजमी, विधायक रईस शेख, मुख्य सचिव मनोज सौनिक, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग सुजाता सौनिक, पुलिस महानिदेशक रजनीश सेठ, मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर, मुंबई मनपा आयुक्त और प्रशासक डॉ. आईएस चहल, जमात उलेमा के प्रदेश अध्यक्ष नदीम सिद्दीकी, विभिन्न जिलों के मुस्लिम मौलवी और सामुदायिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। बकरीद के लिए हेल्पलाइन शुरू की जाएगी। बैठक के निर्णय लिया गया कि मार्केट कमेटियों के बाहर बकरों की बिक्री की अनुमति होगी। पशु चिकित्सा परीक्षा शुल्क पूर्व की भांति वसूले जाने के निर्देश दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि सरकार ने हमेशा सभी धार्मिक त्योहारों की तरह बकरीद के त्योहार की भी योजना बनाई है। महाराष्ट्र राज्य के त्योहारों में कानून व्यवस्था की मिसाल हमेशा दी जाती है। हमारे सभी त्योहार हमेशा सभी धर्मों के भाइयों और बहनों द्वारा एकत्रित रूप से मिलजुल कर मनाए जाते हैं। हमारे गृह विभाग की ओर से गणेश चतुर्थी, नवरात्रि चतुर्थी, दीवाली जैसे ही ईद की योजना बनाई जाती हैं। कानून और सुव्यवस्था बनाए रखना सभी धर्मों की जिम्मेदारी है।
उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी गृह विभाग त्योहार की योजना बनाएगा और जरूरी एहतियात बरतेगा।  इस पर्व के तीन-चार दिन पहले से पशुओं की ढुलाई शुरू हो जाती है। यदि कोई अनाधिकृत तत्व इसमें बाधा डालते है तो पुलिस सतर्कता बरतेगी।  इससे पहले भी हमने इस फेस्टिवल के लिए अच्छी प्लानिंग की है। इस वर्ष अधिक प्रभावी और बेहतर कार्यान्वयन किया जाएगा। नदीम सिद्दीकी ने कहा कि इस साल ईद और एकादशी एक ही दिन है। इस प्रकार मुस्लिम बंधुओं  ने एक ही दिन पड़ने वाले कई त्योहारों की पवित्रता का सम्मान किया है। विधायक अबू आसिम आजमी और रईस शेख ने मार्केट कमेटी के बाहर बकरियों की बिक्री की अनुमति देने के लिए और पहले की तरह पशु चिकित्सा निरीक्षण शुल्क लगाने का निर्देश दिए जाने पर मुख्यमंत्री और सरकार का आभार प्रकट किया। आजमी ने कहा कि इस बैठक में  समाजवादी पार्टी की मांगों पर अहम फैसले लिए गए। जिसमें  पशुपालन विभाग द्वारा कुर्बानी के जानवरों की खरीद फरोख्त पर वसूली जाने वाली 20 रुपए की फीस को बढ़ाकर 200 किया गया था, उस पर रोक लगाते हुए मुख्यमंत्री ने पहले की ही तरह 20 रुपए ही लेने का निर्देश दिया।

मनपा ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
बकरीद त्योहार के दौरान पशुओं के अनधिकृत आयात, वध और मांस की अनधिकृत बिक्री के संबंध में नागरिकों की समस्याओं को हल करने के लिए मनपा प्रशासन ने एक हेल्पलाइन नंबर 9930501293 जारी किया है। नागरिक इस नंबर पर 30 जून 2023 तक पशुओं के अनाधिकृत आयात, वध एवं मांस के अनाधिकृत बिक्री की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups