महाराष्ट्र-गोवा की संयुक्त परियोजना
खर्च किए जाएंगे 330 करोड़ रुपए
मुंबई। महाराष्ट्र और गोवा राज्यों की संयुक्त एवं महत्वाकांक्षी तिलारी अंतरराज्यीय सिंचाई परियोजना (Tillari Interstate Irrigation Project) की नहरों के पुनरुद्धार के लिए 330 करोड़ रुपए के खर्च को मंजूरी दी गई। तिलारी अंतरराज्यीय बांध परियोजना के नियंत्रण बोर्ड की 6वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया।
सह्याद्री अतिथिगृह में हुई बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde), गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, उप मुख्यमंत्री व जल संसाधन मंत्री देवेंद्र फडणवीस, गोवा के जल संसाधन मंत्री सुभाष शिरोडकर (Subhash Shirodkar) मुख्य रूप से मौजूद थे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमारे विचार एक हैं, इसलिए, हम गोवा और महाराष्ट्र के लाभ के लिए मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं। उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि गोवा महाराष्ट्र का छोटा भाई है। इसलिए हम गोवा की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने समय-समय पर बहुत अच्छा सहयोग किया है। पानी के मुद्दे सहित सभी क्षेत्रों में इसी तरह का सहयोग मिलेगा। उन्होंने तिलारी परियोजना के लिए महाराष्ट्र सरकार से मिल रहे समर्थन के लिए भी धन्यवाद दिया। तिलारी परियोजना के नहर के कार्य 30 से 35 वर्ष पहले हुए थे. इसलिए बैठक में जर्जर व लीकेज वाली बायीं और दायीं नहरों को पुनर्जीवित करने के संबंध में सहमति बनी। इसके लिए 330 करोड़ रुपए के खर्च को मंजूरी दी गई। सिंधुदुर्ग जिले में 22 अतिरिक्त परियोजना प्रभावित लोगों को मुआवजा देने का भी निर्णय लिया गया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jun 17 , 2023, 07:27 AM