हत्या के बाद शव के साथ सात घंटे

Sat, Jun 10 , 2023, 07:20 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई : बोरीवली इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। युवक की हत्या (murder) कर आरोपी सात घंटे तक शव के पास बैठकर पश्चयताप करता रहा। आखिरकार उसने अपने गांववालों को घटना की जानकारी दी। फिर गांव वाले यहां पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की अधिक जांच कस्तूरबा मार्ग पुलिस (Kasturba Marg Police) कर रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मामला शुक्रवार की रात लगभग बारह बजे का है। जब आरोपी अजित कुमार सहानी (33) और मृतक रामपुकार सहानी (30) के बीच छोटी से बात को लेकर झगड़ा हुआ। दोनों बिहार राज्य के एक ही गांव के रहनेवाले हैं। इसीलिये उसे मारने के बाद पछतावा होने लगा। दोनों ही कड़िया और बेगारी का काम करते थे। इसीको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और फिर आरोपी ने हथौड़े से रामपुकार के सिर पर हमला कर दिया। जिसमें उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की अधिक जांच करने में जुटी हुई है। 

रात भर शव के साथ
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अजित ने राम पुकार की हथोड़े से हत्या करने के बाद रात भर शव के साथ ही बैठा था। वह सोच रहा था कि उसीके गांव के रहनेवाले व्यक्ति की हत्या उसने कर दी है। उसने हत्या की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी थी। वह डर गया था कि पुलिस उसे गिरफ्तार कर उसकी पिटाई करेगी।

गांव में फोन कर दी जानकारी
दरअसल हत्या के बाद आरोपी डर गया था। उसके बीच झगड़े और हथौड़े से मारकर हत्या करने की जानकारी अपने परिवार वाले को गांव में दी। इसके बाद एक व्यक्ति को उसके घर देवीपाड़ा इलाके में भेजा गया। वहां पहुंचने के बाद उसने मामले की जानकारी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद कंट्रोल रूम ने कस्तूरबा पुलिस को जानकारी दी और फिर कस्तूरबा ओलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ़्तकर कर शव को पोस्टमार्टम (post mortem) के लिए भेज दिया। 

ताने मारने पर हुई हत्या
दरअसल मृतक ने आरोपी को कहा कि वह हमेशा केडिया ही रहेगा। इसिपर दोनों के बीच विवाद पैदा हुआ और फिर रामपुकार ने चाकू से हमला किया। इससे बचने के लिए आरोपी ने हथौड़ा उठाया और रामपुकार के सिर पर मार दिया। चोट गंभीर होने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद घटना की जानकारी पॉलिस को दी गई। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups