मनपा ने 119 जगहों का उठाया कचरा
मुंबई। शहर को बदरूप करने वाले कचरे (garbage) और डेबरीज (Debris) को हटाने के लिए मनपा ने बुधवार को 8169681697 नंबर का उपलब्ध कराया। मनपा प्रशासन (municipal administration) द्वारा उपलब्ध कराई इस सुविधा पर पहले दिन 191 लोगो ने शहर में जगह जाग कचरे पड़े होने की शिकायत की।मनपा प्रशासन ने लोगो की शिकायत पर तत्परता दिखाते हुए 119 जगहों का कचरा और डेब्रिज हटाने का काम किया।मनपा अधिकारियो ने जानकारी दी कि लोगो को इस व्हाटशॉप नंबर पर सिर्फ कचरे और डेब्रिज की शिकायत करने के लिए कहा गया है लेकिन लोग अवैध निर्माण सहित कई अन्य प्रकार की भी शिकायत कर रहे है।
बता दे कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने मुंबई में जगह जगह कचरा पड़े होने से मुंबई जैसे अंतर्राष्ट्रीय शहर में गंदगी होना ठीक नही लगता। मुख्यमंत्री ने कचरे की समस्या का निपटारा करने के लिए मनपा आयुक्त को इसमें लोगो को सहभागी करने की सलाह दी थी।उन्होंने लोगो की शिकायत करने के लिए एक व्हाटशॉप नंबर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। मनपा प्रशासन ने बुधवार को 8169681697 नंबर का व्हाटशॉप नंबर उपलब्ध कराया गया। मनपा प्रशासन की ओर से कहा गया की कचरे को लेकर लोगो की शिकायत आने के 8 घंटे के भीतर उस जगह से कचरा हटाया जाएगा और इसकी जानकारी शिकायत कर्ता को दी जाएगी।बुधवार को व्हाटशॉप नंबर की शुरुआत होने के बाद गुरुवार की शाम 6 बजे तक मनपा को कुल 191 जगहों पर कचरा पड़े होने की शिकायत मिली। मनपा प्रशासन की ओर से 119 शिकायतो का निपटारा किया। मनपा अधिकारियो ने जानकारी दी कि व्हाटशॉप नंबर पर सिर्फ कचरे और डेब्रिज की शिकायत करने के लिए लोगो को कहा गया है लेकिन लोग अवैध निर्माण से लेकर अन्य तरह की शिकायत कर रहे है।मनपा इस व्हाटशॉप नंबर पर इस तरह का प्रतिबंध लाएगी कि लोग सिर्फ कचरे की ही शिकायत कर सकेंगे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Jun 08 , 2023, 07:27 AM