भाजपा ने की लोकसभा और विधानसभा चुनाव प्रमुख की घोषणा 

Thu, Jun 08 , 2023, 07:14 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार को जिताने के लिए प्रमुख करेंगे  काम 
भाजपा -शिवसेना मिलकर लड़ेंगे सभी चुनाव -बावनकुले 
मुंबई।
साल 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव (assembly elections) की भाजपा जोर शोर से तैयारी में जुट गई है. इसी के तहत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने प्रदेश के 48 लोकसभा और 288 विधानसभा में चुनाव प्रमुख की नियुक्ति की है. गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने नियुक्ति की जानकारी दी.बावनकुले ने कहा कि यह नियुक्ति आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए की गई है.पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों को यह इसलिए जवाबदारी दी गई है.जो  लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार को जिताने के लिए काम करेंगे। बावनकुले ने कहा कि पार्टी ने प्रदेश के 48 में से 45 और 288 विधानसभा क्षेत्र में से 200 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य रखा है.जिसके लिए लोकसभा और विधानसभा प्रमुखों की नियुक्ति की गई है बावनकुले ने कहा कि भाजपा  द्वारा नियुक्त किये गये चुनाव प्रमुख भाजपा के साथ-साथ शिवसेना के उम्मीदवारों को भी मदद करेंगे। आगामी सभी चुनाव भाजपा और शिवसेना मिलकर में लड़ने वाले हैं इसलिए हमारे चुनाव प्रमुख शिवसेना के लिए भी काम करेंगे।

लोकसभा चुनाव के लिए लिए इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी 
लोकसभा चुनाव में के लिए भाजपा ने लोकसभा प्रमुख की घोषणा की है.इसमें  उत्तर मुंबई लोकसभा की जवाबदारी विधायक योगेश सागर,उत्तर पश्चिम लोकसभा की जवाबदारी अमित साटम,उत्तर मुंबई पूर्व लोकसभा भालचंद्र शिरसाट,उत्तर मध्य मुंबई पराग अलवणी,दक्षिण मध्य मुंबई प्रसाद लाड दक्षिण मुंबई लोकसभा का प्रमुख मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha) को बनाया है.इसी प्रकार ठाणे लोकसभा क्षेत्र का प्रमुख पूर्व सासंद विनय सहस्त्रबुद्धे,भिवंडी मधुकर  मोहपे कल्याण लोकसभा का प्रमुख शशिकांत कांबले जबकि पालघर लोकसभा की जवाबदारी नंदकुमार पाटिल जबकि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस के ओएसडी सुमित वानखड़े को वर्धा लोकसभा का प्रमुख बनाया गया है भाजपा ने इसी तरह  प्रदेश के सभी 48 लोकसभा क्षेत्र में प्रमुख नियुक्त किया है जो लोकसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार को जिताने के लिए अभी से काम कर लग जाएंगे।  

इन नेताओं को मिली विधानसभा क्षेत्र की जवाबदारी 
प्रदेश राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने विधानसभा प्रमुख की नियुक्ति की है.288 विधानसभा में की गई भाजपा पदाधिकारियों की नियुक्ति में  कालीना विधानसभा की जवाबदारी मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह (Amarjeet Singh) को दी गई है.जबकि मागाठाणे विधानसभा का प्रमुख विधायक प्रवीण दरेकर,दहिसर श्रीकांत पांडे,मुलुंड,नरेश चंदाराणा,विक्रोली मंगेश पवार,दिंडोशी विधानसभा की जबाबदारी विधायक राजहंस सिंह,भांडुप,दीपक दलवी,कांदिवली सुधीर शिंदे, मलाड पश्चिम विनोद शेलार,चारकोप बाला तावड़े,गोरेगाव,विजय गायकवाड़,वर्सोवा,योगिराज दाभाडकर,अँधेरी पश्चिम अभिजीत सामंन्त,चांदिवली हरीश भांदीरगे,धारावी विधानसभा का प्रमुख दिव्या ढोले जबकि अँधेरी पूर्व की जवाबदारी मुरजी पटेल को दी गई  है.इसी तरह प्रदेश के सभी 288 विधानसभा के लिए भाजपा ने प्रमुख नियुक्त किया है.    

शनिवार को अमित शाह नांदेड़ दौरे पर 
बावनकुले ने कहा कि  मोदी सरकार (Modi government) के नौ साल पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से शुरू किये गये महाजनसंपर्क अभियान में नांदेड़ में 10 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा होने वाली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा की भी सभा राज्य में होने वाली है। इस अभियान के माध्यम से मोदी सरकार के कार्यों को सामान्य जनता तक पहुंचाई जा रही है। इस अभियान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा आयोजित करने की कोशिश भी हम कर रहे हैं। इस अभियान के तहत घर घर जाकर मोदी सरकार और शिंदे-फडणवीस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाली पुस्तिका भी वितरित की जा रही है। इस अभियान के माध्यम से 3 करोड़ परिवारों तक पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचने वाले हैं। इस अभियान के जरिए टिफिन बैठक का आयोजन कर कार्यकर्ताओं से संवाद साधा जा रहा है। उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बुधवार को  नागपुर में और मैं स्वयं अक्कलकोट में टिफिन बैठक में उपस्थित था । 
बारामती लोकसभा क्षेत्र से विधायक राहुल कुल, पुणे के लिए मुरलीधर मोहोल, उत्तर मुंबई के लिए विधायक योगेश सागर, मावल के लिए विधायक प्रशांत ठाकुर आदि को चुनाव प्रमुख नियुक्त किया गया है। इस प्रकार की जानकारी श्री बावनकुले ने दी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups