बायोगैस प्रियोजना से मुंबई को किया जाएगा कचरा मुक्त

Thu, Jun 08 , 2023, 07:03 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मनपा ने महानगर गैस से गीले कचरे से बायोगैस बनाने का किया अनुबंध
मुंबई।
रोजाना निकलने वाले गीले कचरे को इकठ्ठा कर मनपा बायोगैस (biogas) का निर्माण करने का निर्णय लिया है। मनपा इसके लिए महानगर गैस लिमिटेड के बीच एक समझौता किया है। महानगर गैस लिमिटेड से संपीड़ित बायोगैस संयंत्र स्थापित कर मुंबई को कचरे से मुक्ति दिलाएगी। कचरे से बनने वाली  बायोगैस से  मुंबई को प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी। महानगर गैस द्वारा शुरू किए जाने वाले इस  प्रोजेक्ट से मुंबई में हजारों टन कचरे की समस्या  दूर होगी साथ ही मुंबईकरों को  पर्यावरण के अनुकूल बायोगैस भी उपलब्ध होगी इस तरह की जानकारी महिला एवं बाल कल्याण मंत्री और मुंबई उपनगर के जिला पालक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने दी ।इस दौरान मुंबई  शहर  पालक मंत्री दीपक केसरकर (Deepak Kesarkar) भी मौजूद थे। 

बता दे की मुंबई से रोजाना लगभग 7 हजार मैट्रिक टन कचरा निकलता है।  मुंबई में निकलने वाले कचरे में बड़े पैमाने पर गिला कचरा भी निकलता है। गीले  कचरे में फल सब्जियां होटल के खान पान की सामग्री सहित रोजाना घरों  निकलने वाला कचरा शामिल है। मनपा रोजाना के एक हजार मैट्रिक टन  गीले कचरे पर प्रक्रिया कर बायोगैस का निर्माण किया जाएगा।  
मनपा प्रशासन  ने गुरुवार को महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) के साथ  सयंत्र लगाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं जो मुंबई के दैनिक कचरे का उपचार करके बायोगैस का उत्पादन करेगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले अक्टूबर 2022 में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पंजाब के संगरूर जिले में एक बायोगैस  संयंत्र लगाया था. जिससे रोजाना  300 टन धान की पराली पर प्रक्रिया कर  प्रतिदिन 33 टन गैस का उत्पादन किया जा रहा है । वर्तमान में, मुंबई में  निकलने वाले 7 ,000 टन कचरे में   3,500 टन गीला कचरा निकलता है। जिसमें नम, जैविक और सड़ने योग्य कचरा शामिल होता है। मनपा प्रस्तावित संयंत्र में हर दिन 1,000 टन गीले कचरे पर प्रक्रिया (process waste) करेगी।  मनपा का मानना है की इस प्रोजेक्ट से मुंबई के एकतिहाई कचरे की समस्या का निपटारा हो जायेगा और  आधुनिक, हरित और पर्यावरण के अनुकूल ईंधन विकल्पों को अपनाकर पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम की जाएगी। मनपा आयुक्त ने कहा मुंबई ने 2050 तक कार्बन न्यूट्रल होने का लक्ष्य रखा है। यह लक्ष्य अन्य शहरों की तुलना में बीस साल पहले निर्धारित किया गया है..  यह लक्ष्य अन्य शहरों की तुलना में बीस साल पहले निर्धारित किया गया है. मनपा आयुक्त ने कहा कि निजी सोसायटियो द्वारा गीला कचरा अलग करने पर उन्हें संपत्ति कर में 5 प्रतिशत से 10 प्रतिशत की प्रोत्साहन छूट भी दी जाएगी ।महानगर गैस के  अध्यक्ष महेश अय्यर ने इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को अगले दो साल में शुरू किया जाएगा।

तीन चरणों में शुरू होगा प्रोजेक्ट का काम
बायोगैस परियोजना परियोजना के पूरा होने के बाद इस परियोजना का कार्य तीन चरणों में जारी रहेगा। इसमें जैविक अपशिष्ट उपचार संयंत्र, जैविक उर्वरक उत्पादन संयंत्र और हरित ईंधन (green fuel) उत्पादन संयंत्र के चरण शामिल होंगे। इस परियोजना द्वारा उत्पादित बायोगैस का उपयोग ग्रेटर मुंबई क्षेत्र में किया जाएगा। मनपा उपायुक्त  चंदा जाधव ने कहा  इस प्रोजेक्ट के लिए बायोलॉजिकल वेस्ट की प्लानिंग शुरू कर दी गई है.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups