मुंबई के हर इलाको में कितनी बारिश मिलेगी अचूक जानकारी

Thu, Jun 08 , 2023, 06:17 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मौसम पूर्व अनुमान का पता लगाने में होगी आसानी
60  जगहों पर लगेगी  ऑटोमैटिक वेदर मॉनिटरिंग डिवाइस
मुंबई।
मानसून के दौरान मुंबई शहर के विभिन्न इलाकों में कब और कितना बारिश होगी इसकी अचूक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए मनपा ने 60 जगहों पर स्वयं चलित ऑटोमैटिक वेदर मॉनिटरिंग डिवाइस (automatic weather monitoring device) लगाने का निर्णय लिया है। मुंबई अभी तक 60 जगहों पर ऑटोमैटिक वेदर मॉनिटरिंग डिवाइस लगा हुआ है।अब और 60 जगहों पर यह डिवाइस लग जाने के बाद मुंबई के सभी इलाको में बरसात की 15 मिनट पूर्व जानकारी मिलेगी।

बता दे कि  केंद्र सरकार के पृथ्वी और विज्ञान विभाग द्वारा नॅशनल सेंटर फॉर कोस्टल रिसर्व इस संस्था ने  वर्ष 2018 में मुंबई और उपनगर में भारी बारिश की चेतावनी देने वाले सयंत्र लगाने का निर्देश दिया था।  जिसके आधार पर मनपा ने 2019 में  एनसीसीआर द्वारा एकीकृत बाढ़ चेतावनी प्रणाली विकसित और कार्यान्वित की गई। इस प्रणाली में पानी भरने वाले  स्थान जानकारी में  मेल   होने के कारण मौसम विभाग ने इस अंतर को समाप्त करने के लिए मौसम निगरानी प्रणालियों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया।जिसके तहत मनपा ने 60 नए जगहों पर स्वयं चलित ऑटोमैटिक वेदर मॉनिटरिंग डिवाइस लगाने का निर्णय लिया है।  जिससे मुंबई में बारिश के 15 मिनट पूर्व ही बारिश की जानकारी  और कितनी बारिश होगी इसकी  मिलेगी। 
मुंबई में होने वाली बारिश का  हर 15 मिनट में  बारिश और उससे संबंधित अचूक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।  यह जानकारी मनपा के आपातकालीन नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध होगी।जानकारी प्रदान करने के लिए  मनपा ने 60 स्वचालित मौसम निगरानी प्रणाली स्थापित की  हैं। मनपा आपातकालीन प्रबंधन मुंबई के लोगो को  वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से जानकारी  उपलब्ध कराएगी ।  लगाए गए नए वेदर मॉनिटरिंग डिवाइस (monitoring device) पर  मनपा ने  17 करोड़ 78 लाख रुपए खर्च करेगी। मनपा ने इसके लिए डायनाकॉन्स सिस्टम्स एंड सॉल्यूशन नामक कंपनी को नियुक्त किया  है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups