तबेले में बैठ भाजपा नेताओं ने जाना मुंबई के दुग्ध व्यवसाय की समस्या 

Tue, Jun 06 , 2023, 07:05 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

प्रधानमंत्री मोदी के कामों को दी जानकारियां और सुनी सरकार से अपेक्षा 
मुंबई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के निर्देश पर भाजपा के सांसद लोगो कके घर घर जाकर सरकार के कामो की जानकारियां गिना रहे है और सरकार से लोगो की अपेक्षा क्या इसकी भी जानकारी ले रहे है।  मंगलवार को उत्तरपूर्व मुंबई लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी की हरियाणा से सांसद डॉ सुधा यादव और जिले के सांसद मनोज कोटक भांडुप के तबेले में पहुंचकर लोगों से डेयरी उद्योग के विषय में जानकारी ली साथ ही क्षेत्र में किए जा रहे अन्य विकास कामों के बारे में भी चर्चा की.इस दौरान  स्थानीय भाजपा सांसद मनोज कोटक भाजपा नेता संजय उपाध्याय जयप्रकाश सिंह (Jaiprakash Singh) सहित  बड़ी संख्या में भाजपा नेता और स्थानीय लोग मौजूद थे।  
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शुरू किए गए भारतीय जनता पार्टी के 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद गली से लेकर सड़कों तक  यहां तक की घर घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा शुरू की गई जनकल्याण सेवाओं की जानकारी दे रहे है।  मोदी सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्य कानून व्यवस्था और गरीब कल्याणकारी योजना की जानकारी लोगो को दी। केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड और सेंट्रल कमेटी के सदस्य डॉ सुधा यादव एवं स्थानीय सांसद मनोज कोटक भांडुप पश्चिम टेंबीपाड़ा प्रभावती लाल स्टेट में तबेला मालिक से मिलते हुए उनके उद्योग और काम धंधे के बारे में चर्चा की.

डॉ सुधा यादव ने बताया कि हमारा काम है केंद्र द्वारा किए जा रहे विकास कामों
को लोगों तक पहुंचाना, चर्चा करना और नए नए सुझाव प्राप्त करना है। सुधा यादव ने कहा कि पिछले दो दिन के दौरान लोगो से मिलने के बाद यह एहसास हुआ कि जनता  मोदी के कामों से संतुष्ट है।कमजोर लोगो को पहचान देने का काम इस सरकार ने  किया है ऐसा लोगो की एक भावना बन गई है।  सुधा यादव ने कहा कि मुंबई कि मेट्रो में सफर के दौरान युवाओं में जिस तरह मेट्रो के काम को लेकर सराहना की है यह मुंबई जैसे शहर के लिए सुखद है। उत्तर पूर्व मुंबई के सांसद मनोज कोटक जिस तरह लोगो की  समस्या का निराकरण करना और संसदीय क्षेत्र में सहजता से उपलब्ध रहते है। उससे लोगो में उनके प्रति  अपेक्षा भी बढ़ी है। जिसका निर्वाह उन्हें आगे करना होगा। मनोज कोटक ने कहा कि मुंबई शहर से तबेलो को दूसरी जगह भी स्थापित किया गया है, इसे अच्छा प्रतिसाद नहीं मिला है आने वाले समय में हम इस पर नए सिरे से विचार करेंगे.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups