60 प्रतिशत बढ़ा ब्रिज निर्माण का खर्च 

Fri, Jun 02 , 2023, 09:26 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

- 9 करोड़ से बढ़कर 15 करोड़ पहुंचा खर्च 
- ग्लोरिया चर्च ब्रिज, वाय ब्रिज, ऑलिवेंट ब्रिज मस्जिद ब्रिज और भंडारी रेलवे ब्रिज की मरम्मत की आवश्यकता  
मुंबई।
मनपा ने बी वार्ड ( सैंड हर्स्ट रोड ) और ई वार्ड ( भायखला) के अंतर्गत अण्णा साहेब पाटील (ग्लोरिया चर्च)  ब्रिज, सीताराम  सेलम (वाय ब्रिज) , ऑलिवेंट रेलवे आरओबी, मस्जिद पूर्व और पश्चिम को जोड़ने वाला पादचरी पुल और भंडारी रेलवे ब्रिज का मरम्मत  करने के लिए  मनपा ने स्ट्रक्चरल ऑडिट कराया था।  मनपा ने ब्रिज के मरम्मत और निर्माण का खर्च वर्ष 2021 में  94741425 करोड़ रुपये  मंजूर किया था ।  इस बीच मनपले ने ब्रिजो का दोबारा स्ट्रक्चरल ऑडिट करने का निर्णय लिया ।ब्रिज का  दोबारा स्ट्रक्चरल ऑडिट के बाद मरम्मत करने का निर्णय लिया जिस पर अब  155838530 करोड़ रुपये  खर्च किया जाना है।मनपा द्वारा ब्रिज के मरम्मत और निर्माण में तीन साल देरी और फिर खर्च में हुई बढ़ोत्तरी को लेकर सवाल खड़ा किया जा रहा है।मनपा विरोधी पक्ष नेता रहे रविराजा ने आरोप लगाया कि जानबूझकर काम में देरी करना और फिर खर्च की लागत बढ़ाना इस समय मनपा में चल रहा है उन्होंने इसे बड़ा घोटाला होने का आरोप लगाया। ब्रिज के मरम्मत (bridge repair) और निर्माण की मूल लागत में 60 प्रतिशत (60 percent) से अधिक की वृद्धि हो गई है। मनपा आयुक्त नेनिस प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
मनपा  प्रशासन का कहना है कि काम में कुछ बदलाव का सुझाव आइआइटी मुंबई (IIT Mumbai) ने दिया है। इस कारण ब्रिज में बड़े बदलाव से लेकर उसकी मरम्मत की आवश्यकता है। साथ ही प्रिंसेस स्ट्रीट आरओबी के रंगरोगन का भी काम किया जाएगा।  मनपा ने  पिछले दिनो मुंबई में कई ब्रीजो के दुर्घटना  होने पर  2018 के बाद मुंबई में हर 6 महीने में ब्रिजों का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने का निर्णय लिया   है। जिसमें ब्रिज की मौजूदा स्थिति का पता चलता है। लेकिन यह ब्रिज काफी महत्वपूर्ण हैं इसलिए इनका भी स्ट्रक्चरल ऑडिट कराया गया था। आईआईटी मुंबई ने अपनी रिपोर्ट में इन ब्रिजों में मरम्मत की बात कही थी। 
बता दें कि भायखला स्थित ग्लोरिया ब्रिज को  मरम्मत के बाद मई 2014 में आवागमन के लिए खोला गया था। भायखला में सीताराम सेल्वन वाई ब्रिज अंग्रेजों के जमाने का बनाया गया है। यह 100 साल से अधिक पुराना है। डॉकयार्ड में बना ऑलिवेंट रेलवे आरओबी की भी लंबे समय से मरम्मत की आवश्यकता थी। जिसके तहत ब्रिजो का मरम्मत कार्य और नूटनीकरण किया जा रहा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups