पंपों के संचालन की जिम्मेदारी नोडल अधिकारियों पर
मुंबई। मानसून (monsoon) के दौरान निचले इलाकों में जलजमाव को रोकने के लिए मनपा प्रशासन ने 477 स्थानों पर पंप लगाने (pump installation) का निर्णय लिया है। पंप के द्वारा पानी को उठाकर दूर कर फेंका जाएगा जिससे नागरिकों को राहत मिलेगी। मनपा ने पंप के संचालन और उस पर निगरानी रखने के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है।
मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल और अतिरिक्त आयुक्त पी वेलरासु (P Velarasu) ने मनपा अधिकारियों को निर्देश दिया था कि बारिश के समय लोगो को कम तकलीफो का सामना करना पड़े इसको लेकर उपाय योजना करे। मनपा प्रशासन नाला सफाई से लेकर पम्पिंग स्टेशन को चुस्त और दुरुस्त कर दिया है। इसके बावजूद कुछ निचले इलाको में पानी भरने की संभावना बनी रहती है। मनपा ने इसी समस्या का निपटारा करने के लिए मुंबई भर में 477 पंप लगाने का निर्देश दिया है। जिसकी तैयारी मनपा प्रशासन ने की है। मनपा ने जानकारी दी है कि यह पंप 344 स्थानों पर पंप लगाए जाएंगे। मुंबई में प्रति घंटे 55 मिमी से अधिक बारिश होती है और इस दौरान समुद्र में हाईटाइड आता है तो निचले इलाकों में जलजमाव की संभावना होती है। मनपा ने इसी समस्या से निपटने के लिए इन स्थानों पर पंप लगाने का निर्णय लिया है। पंप साइट पर मैनपावर जैसे ऑपरेटर और हेल्पर की व्यवस्था की गई है। जरूरत के समय पंप ठीक से चलता रहे इसकी जिम्मेदारी वार्ड के सहायक अभियंता पर समन्वयक अधिकारी को दी गई है।पंप 24 घंटे तैयार रहेंगे इसकी जिम्मेदारी समन्वय अधिकारियों की होगी.
इस तरह अलगे है पंप
शहरी क्षेत्र में कुल 187 पंप लगाए गए हैं। पश्चिम उपनगर में 166 पंप और पूर्व उपनगर में 124 पंप लगाए गए हैं।
इन इलाको में लगा है पंप
कोलाबा गीता नगर, ओएनजीसी येलो गेट, गोल देउल (ग्रांट रोड), नाना चौक, हैनकॉक ब्रिज, जीजामाता गार्डन (भायखला ), वायु सेना स्टेशन (कॉटन ग्रीन), सरदार होटल (चिंचपोकली), जीजामाता नगर (अभ्युदय नगर), परेल पूर्व स्टेशन के बाहर, टाटा मिल कंपाउंड (परेल ), शिंदेवाड़ी कोर्ट (दादर), हिंदमाता फ्लाईओवर के नीचे, सेंट जेवियर्स गार्डन (परेल ), प्रतीक्षा नगर (सायन), वडाला फायर स्टेशन (एंटॉप हिल), दादर टी.टी. बेस्ट वर्कशॉप, भरनी नाका (वडाला), करी रोड रेलवे कल्वर्ट , महालक्ष्मी कल्वर्ट , धारावी कोलीवाड़ा, खार भुयारी मार्ग, साहित्य सहवास (कलानगर), चमडावाड़ी नाला (बांद्रा), बीकेसी मेट्रो स्टेशन (बांद्रा), चिंबल आउटफॉल (हंसबर्ग जंक्शन), विद्यानगरी मेट्रो स्टेशन (कलिना), एयर इंडिया रोड (सांता क्रूज़), भाभा अस्पताल (बांद्रा), मिलन सबवे , जोगेश्वरी सबवे , खार सबवे , टीचर्स कॉलोनी (अंधेरी), मोतीलाल नगर (गोरेगांव), मलाड सबवे , पोयसर सबवे , नैंसी कॉलोनी, शिमपोली (बोरीवली), दहिसर सबवे, काजुपाड़ा पाइपलाइन (कुर्ला), कुर्ला स्टेशन, तिलक नगर स्टेशन, देवनार पशुपालन, पोस्टल कॉलोनी (चेंबूर), पंतनगर (घाटकोपर), विद्याविहार स्टेशन, नाहूर रेलवे स्टेशन , हरियाली गांव (विक्रोली), केईएम अस्पताल (परेल ), लोकमान्य तिलक अस्पताल स्टाफ कॉलोनी (सायन)।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jun 02 , 2023, 08:44 AM