म्हाडा की जर्जर इमारतों की सूची में पिछले साल की 7 इमारतें

Fri, Jun 02 , 2023, 08:39 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। म्हाडा के  मुंबई इमारत दुरुस्त और पुर्नरचना मंडल विभाग ने मुंबई की जर्जर इमारतों की सूची जारी की है। म्हाडा की सूची में कुल 15 इमारतें जर्जर घोषित की है जिसमें 7 इमारत पिछले साल की है। म्हाडा ( mhada) हर साल मई महीने में जर्जर इमारतों की सूची (list of dilapidated buildings) जारी करती है। म्हाडा इन जर्जर इमारतों में रहने वाले रहीवासियों को मानसून पूर्व सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील करती है। म्हाडा हर साल 10 से 15 मई के बीच जर्जर इमारतों की सूची जारी कर अगले पन्द्रह दिन में जर्जर इमारतों पर कार्रवाई करती है।जर्जर इमारतों के राहिवासियों को घर खाली करने की नोटिस म्हाडा के द्वारा दी जाती है । म्हाडा की नोटिस के बाद कुछ लोग खुद घर खाली कर सुरक्षित स्थान पर चले जाते है जबकि कुछ लोगो को म्हाडा संक्रमण शिविर (MHADA Transition Camp)  में भेजती है। म्हाडा ने जिन जर्जर इमारतों की सूची जारी की है उन 15 इमारतों में 424 रहिवासी है जबकि 121 दुकान है इस तरह कुल 545 रहिवासी है।दुरुस्ती मंडल के माध्यम से 155 रहिवासी लोगो ने खुद रहने की व्यवस्था की है जबकि 21 लोग संक्रमण शिविर में गए है। म्हाडा बकाया 222 लोगो की व्यवस्था करेगी इस तरह की जानकारी म्हाडा अधिकारियो ने दी।

जर्जर इमारतों की सूची

  • 1 इमारत 61 ,61A मस्जिद स्ट्रीट
  • 2 इमारत 212 पांजरा पोल लेन
  • 3 173, 175,179 व्ही के बिल्डिंग प्रिंसेस स्ट्रीट कलबादेवी
  • 4 इमारत 2,4,6, नननूभाई देशाई रोड 
  • 5 इमारत 1 और 23 नानू भाई देशाईं रोड
  • 6 इमारत 351 A जे एस एस रोड
  • 7 17 नारायण निवास निकटवाडी
  • 8 40 कमाठी पुरा 4 थी गल्ली
  • 9 387से 391 बदाम वाडी व्ही पी रोड
  • 10 4 और 4 A नवरोजी हिल रोड जॉली चेंबर
  • 11 74  निजाम स्ट्रीट
  • 12 42 मस्जिद स्ट्रीट
  • 13  31 सी व 33 A गिरगांव चौपाटी
  • 14 104 से 106 मेघाजी बिल्डिंग शिवदास चापसी मार्ग
  • 15  अंतिम भूखंड 721 से 724 टीपीएस  इमारत 40 बी व 428 आत्माराम बिल्डिंग पेडकर चाल 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups