शिवाजी महाराज ने सुशासन, कल्याण का मार्ग दिखाया - प्रधानमंत्री मोदी 

Fri, Jun 02 , 2023, 08:25 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

छत्रपति शिवाजी महाराज के 350वें राज्याभिषेक कार्यक्रम में बोले पीएम
मुंबई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि  छत्रपती शिवाजी महाराज ने सुशासन, राष्ट्रीय कल्याण, लोक कल्याण का मार्ग दिखाया। उन्होंने गुलामी बंद करना और राष्ट्र निर्माण का व्हिजन दिया,शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महराज के 350वें राज्याभिषेक पूर्ण होने पर रायगढ़ किल्ले पर आयोजित भव्य कार्यक्रम  को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से पीएम मोदी संबोधित कर रहे थे.पीएम  मोदी ने कहा कि  शिवराय ने स्वराज्य के सपने को साकार किया। कठिन समय में लोगों में विश्वास जगाया। उन्होंने सैन्य नेतृत्व के गुण सिखाए। राष्ट्र निर्माण का विजन दिया, महाराजा के जीवन के कई पहलू हैं। वह कवच के महत्व को समझ गया। उन्होंने किले बनाए जो आज भी है,पीएम मोदी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने एकता और अखंडता को प्राथमिकता दी, उनके इसी विचारों का प्रतिबिम्ब  'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की अवधारणा में देखा जा सकता है। छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस ने नई चेतना, नई ऊर्जा दी है। महाराजा का राज्याभिषेक उस युग का एक अद्भुत और विशेष अध्याय है। महाराज ने न केवल आक्रमणकारियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, बल्कि लोगों के मन में यह विश्वास भी पैदा किया कि स्वराज संभव है। उनका व्यक्तित्व अद्भुत था।उन्होंने हिंदवी  स्वराज्य की स्थापना की  की। उन्होंने राष्ट्र निर्माण का व्यापक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। छत्रपति शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि, जिन्होंने हम सभी के लिए एक आदर्श बनाया है इसके साथ -साथ प्रधानमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज के कुशल नेतृत्व पर प्रकाश डाला।प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उनकी सरकार का भाग्यशाली   है कि छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरणा लेकर पिछले वर्ष भारत ने गुलामी के एक निशान से नौसेना को मुक्ति दे दी और भारतीय नौसेना के ध्वज पर अंग्रेजी शासन की पहचान को हटाकर शिवाजी महाराज से प्रेरित उनकी राजमुद्रा को जगह दी गई है। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज द्वारा स्थापित किए गए मूल्य हमेशा आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते रहे हैं और इन्हीं मूल्यों के आधार पर देश को अगले 25 वर्षों की यात्रा पूरी करनी है।.

प्रतापगढ़ किले के संरक्षण के लिए स्वतंत्र अथॉरिटी - सीएम शिंदे 
रायगढ़ किले  के नीचे 45 एकड़ में शिव सृष्टि का निर्माण किया जाएगा इसके लिए सरकार 50 करोड़ निधी देगी।इसके साथ-साथ प्रतापगढ़ किले  के संरक्षण के लिए सरकार स्वतंत्र ऑथरिटी बनाएगी।  छत्रपति शिवाजी महराज के 350वें राज्याभिषेक (350th coronation) पर रायगढ़ किले पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की है. उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज स्वराज्य का व्हिजन दिया ऐसे शब्दों  के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में छत्रपति शिवाजी महाराज किए गए कर्तव्यों का  गुणगान किया।. मुख्यमंत्री श्री. शिंदे ने कहा, की छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्य गरीब रैयतों का राज्य था। उन्होंने जाति का भेदभाव नहीं किया, छत्रपति शिवाजी महाराज ने महिलाओं को आगे आने का अवसर दिया। महाराज अपनी शासन शैली के लिए लोकप्रिय थे, वे प्रजा की परवाह करने वाले राजा थे। हमें इस बात पर गर्व है कि छत्रपति शिवाजी महाराज की शिक्षाओं को ध्यान में रखा जाता है।  उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर ही सरकार काम कर रही है.शिंदे ने कहा की राज्य की हमारी सरकार अन्नदाता का सम्मान करते हुए किसानों को सिर्फ 1 रुपये में फसल बीमा उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। केंद्र सरकार की योजना की तरह राज्य सरकार ने भी 'नमो शेतकरी सम्मान निधि' योजना शुरू की है। सरकार ने सिंचाई बढ़ाने के लिए कई फैसले लिए हैं और जलयुक्त शिवार योजना को फिर से शुरू किया है। प्रतापगढ़ के संरक्षण के लिए राज्य सरकार सांसद उदयनराजे भोसले की अध्यक्षता में एक प्राधिकरण बनाएगी। वही मुख्यमंत्री  ने   मुंबई में शुरू कोस्टल रोड का नाम छत्रपति संभाजी महाराज के नाम दिए जाने की घोषणा की.

 दिल्ली में छत्रपति शिवाजी महाराज का राष्ट्रीय स्मारक बनाने की करेंगे मांग - देवेंद्र फडणवीस 
उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा की "यह हमारा सौभाग्य है कि हम शिवराज्याभिषेक समारोह का अनुभव कर रहे हैं। महाराष्ट्र के निर्माण की शुरुआत स्वशासन की स्थापना के साथ हुई। शिवराय ने दुनिया को राज करना सिखाया। शिवराय एक न्यायप्रिय राजा के रूप में अमर हैं। उन्होंने कहा कि वह राज्य की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करेंगे कि दिल्ली में भी शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा बनाई जाए. छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा साढ़े तीन सौ वर्ष पूर्व किए गए कार्य हमें प्रेरणा देते हैं। उसके राज्याभिषेक के साथ ही नए सिक्के ढाले गए, गढ़ किलों को नया अस्तित्व मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौसेना के ध्वज पर छत्रपति का प्रतीक चिन्ह लगाया था.

छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों को पहुंचाएंगे दूर -दूर -मुनगंटीवार 
राज्य के सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि  राज्य के मंत्रियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों को दूर-दूर तक पहुंचाने का संकल्प लिया है., हमने छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों को अपने हृदय तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। भविष्य में रायगढ़ दुर्ग में मनाए जाने वाले शिवराज्याभिषेक समारोह के लिए राज्य सरकार शिवराज्याभिषेक समिति का पुरजोर समर्थन करेगी। हम छत्रपति शिवाजी महाराज के समय की जगदंबा तलवार को देश के सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं। सांस्कृतिक मामलों के विभाग द्वारा महाराजा के जीवन पर एक गजेटियर प्रकाशित किया गया था। इसके अलावा, तंजावुर में छत्रपति शिवाजी महाराज का स्मारक बनाने के प्रयास चल रहा  हैं। मुनगंटीवार ने कहा कि  नई दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छत्रपति शिवाजी महाराज के विचारों का अध्ययन करने के लिए पांच करोड़ रुपये दिए गए हैं। सांसद छत्रपति उदयनराजे भोसले ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने रैयतों का राज्य बनाया। इसके मॉडल को दुनिया भर के लोकतांत्रिक देशों ने अपनाया है। शिव राज्याभिषेक दिवस समारोह के 350वें वर्ष के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और इसकी शुरुआत 1 जून से की गई है.इस अवसर पर मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री सहित वहां उपस्थित सभी मंत्री,सांसद और विधायकों को शपथ दिलाई गई.इस दौरान राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल,शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर,मंत्री गिरीश महाजन,सांसद सुनील तटकरे सहित बड़ी संख्या में सांसद, विधायक और लोग उपस्थित थे.

राजनीतिक कार्यक्रम था -तटकरे 
रायगढ़ किले पर आयोजित छत्रपति शिवाजी महराज के 350वें राज्याभिषेक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद स्थानीय लोकसभा के राकांपा  सांसद सुनील तटकरे ने आरोप लगाया की रायगढ़ किले पर जो कार्यक्रम आयोजित किया गया था वो पूरा राजनितिक कार्यक्रम था जिसमे सत्ताधारी पार्टी के नेताओं को सिर्फ सम्मान दिया गया तटकरे के इस आरोप के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जवाब दिया है उन्होंने कहा कि पूरे कार्यक्रम में सुनील ताक़तरे मौजूद थे उस समय उन्होंने कुछ नहीं बोला अब जब कार्यक्रम सफल हो गया है तो वे इस तरह का बयान दे रहे है. 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups