जलापूर्ति करने वाली पाइप लाइन का चल रहा मरम्मत कार्य
मुंबई। अंधेरी पूर्व पश्चिम ( Andheri East) और जोगेश्वरी पूर्व (Jogeshwari East) सोमवार को पानी नहीं आएगा। मनपा जल विभाग (municipal water department) के अधिकारियो ने जानकारी दी कि अंधेरी पश्चिम में रम्य जीवन सोसायटी के पास कार्डिनल ग्रेसियस रोड पर पाइप लाइन जोड़ने का काम किया जाएगा। मरम्मत कार्य सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक किया जाएगा। पाइप मरम्मत कार्य के दौरान अंधेरी पूर्व पश्चिम और जोगेश्वरी पूर्व में पानी सप्लाई नहीं होगी। मनपा जल विभाग ने लोगो से अपील की है कि पानी का उपयोग बचाकर कर करे।
बता दे कि अंधेरी पूर्व महाकाली गुफा के पास रम्य जीवन सोसायटी तथा कार्डिनल ग्रेसियस मार्ग ahr बी डी सामंत मार्ग चौक पर नई 1500 मिमी व्यास की पाइप लाइन डालने और 1200 मिमी पार्ले आउट लेट जोड़ने का काम सोमवार को किया जाएगा ।पाइप लाइन जोड़ने और मरम्मत कार्य 16 घंटे तक चलेगा।जिसके चलते सोमवार की सुबह 8 बजे से लेकर रात 12 बजे तक अंधेरी पूर्व और पश्चिम सहित जोगेश्वरी पूर्व में पानी सप्लाई नहीं होगी।
इन इलाको में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद.
जोगेश्वरी (पूर्व)
त्रिपाठी नगर , मुंशी कॉलोनी , बस्तीवाला कंपाउंड , कलेक्टर कॉलोनी , दुर्गा नगर , मातोश्री क्लब , जोगेश्वरी (पूर्व) - सारिपुट नगर , दुर्गा नगर
अंधेरी पूर्व
विशाल हॉल , वर्मा नगर , कामगार कल्याण , मांजरेकर वाडी , बीमा नगर , गुंडवली गावठन पंथकी बाग , तेली गली , कोलडोंगरी , जीवा महाले रोड , सैवाड़ी , जीवन विकास केंद्र मार्ग , अंधेरी (पूर्व) शिवाजी नगर , संभाजी नगर , हनुमान रोड , श्रद्धानंद रोड , नेहरू रोड , तेजपाल रोड , शास्त्री नगर , राजेंद्र प्रसाद नगर , अंबेडकर नगर , काजूवाड़ी , विलेपार्ले ईस्ट के साथ ही विलेपार्ले ईस्ट डोमेस्टिक एयरपोर्ट , अमृत नगर , रामबाग , चकला गावठन , चकाला वजन काटा
अंधेरी पश्चिम
मोरा गांव , जुहू गांव
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jun 02 , 2023, 08:17 AM