मुंबई : बांद्रा के बैंडस्टैंड (bandra bandstand) इलाके में प्रेमिका की पिटाई करने का मामला सामने आया है। जकरी के मुताबिक आरोपी ने शारीरिक संबंध (Physical relationship) बनाने की मांग की थी। जिससे मना करने पर आरोपी प्रेमी ने उसपर हमला कर दिया। युवती ने चिल्लाया जिससे अगल बगल में जो लोग थे वो भाग कर आये और युवक को पकड़ लिया। अगर लोग वहां नहीं पहुंचते तो उसकी हत्या भी हो सकती थी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कर लिया है। आरोपी का नाम आकाश मुखर्जी है जो लुबना जावेद सुक्ते से प्रेम करता था। आकाश का जन्मदिन था, इसीके सेलिब्रेशन करने के लिए दोनों भिवंडी और कल्याण से बैंडस्टैंड पहुंचे थे। जहां दोनों के बीच बातचीत चल रही थी। इस बीच युवती के शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ और विक्राल रूप धारण कर लिया। युवक ने उसके हाथ भी काट दिए। हालांकि लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचा लिया। इसके बाद आरोपी को बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया।
धर्म बदलने का दिया झांसा
शिकायत के मुताबिक आरोपी आकाश ने युवती से कहा कि उसने अपना धर्म बदल लिया है और इस्लाम धर्म काबुल कर लिया है। जिसके कागजात उसके पास हैं। अब दोनों की शादी हो सकती है। इसके लिए सर्टिफिकेट ले जाकर वह अपने परिवार वालों को दिखा सकती है। जिससे वे शादी के लिए तैयार हो जाएंगे।
घर जाना चाहती थी युवती
शाम करीब पांच बजे के लगभग दोनों बैंड स्टैंड पहुंचे थे। रात करीब 10 बज चुके थे और वह घर जाना चाहती थी। तभी आकाश ने वादा किया कि वह उसे प्राइवेट कार में घर छोड़ देगा। लेकिन थोड़े समय बाद ही वह उससे शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने लगा था।
पानी में डूबाने की कोशिश
शिकायक्त के मुताबिक जब शारीरिक संबंध बनाने से मन किया तब आरोपी ने उस पर हमला किया। इसके अलावा उसके सिर को भी चट्टान पर पटकने की कोशिश की। इसके अलावा उसे पानी में डुबाने की भी कोशिश की गई। लेकिन उसके चिल्लाने की वजह से उसे बचा लिया गया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Jun 02 , 2023, 07:48 AM