प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का होगा प्रसारण
मुंबई। छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) के राज्याभिषेक (coronation) को 350 वर्ष पूरे होने के मौके पर राज्य सरकार की ओर से रायगड पर शिवराज्याभिषेक वर्ष समारोह धूमधाम एवं उत्साह से मनाया जाएगा। कार्यक्रम और यहां पर आने वाले शिवभक्तों की सेवा के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां की हैं। शुक्रवार 2 जून को सुबह 8.30 बजे इस समारोह के उद्घाटन का कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के संदेश का प्रसारण किया जाएगा। इस समारोह में 1 जून से रायगड परिसर में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, सांस्कृतिक कार्य मंत्री सुधीर मुनगंटीवार, पालकमंत्री उदय सामंत, रायगड विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संभाजी राजे छत्रपति एवं अन्य लोकप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। मंगलवार, 6 जून को भी सुबह 8.30 बजे रायगड किले के परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पाचाड में 1 से 6 जून तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। 1 जून से 7 जून तक गेटवे ऑफ इंडिया पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सांस्कृतिक कार्य विभाग व पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, May 31 , 2023, 08:27 AM