अहमदनगर का नाम होगा अहिल्यानगर

Wed, May 31 , 2023, 08:20 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी घोषणा
मुंबई। 
संभाजीनगर के बाद अब अहमदनगर (Ahmednagar) जिले का नाम अहिल्यानगर (Ahilyanagar) करने की बड़ी घोषणा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की है। अहिल्यादेवी  होलकर के जन्म स्थान अहमदनगर जिले के चौंडी में बुधवार को उनकी 298 वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिरकत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अहमदनगर का नाम अहिल्यादेवी होलकर नगर करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने कहा कि अहिल्या देवी के मायके का सरनेम शिंदे हैं और मैं भी शिंदे हूं। आज यहां राम शिंदे और गोपीचंद पडलकर ने मांग रखी है।उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मेरी भी यही इच्छा है, इसलिए आपकी इच्छा के अनुसार अहमदनगर जिले का नाम अहिल्यादेवी होलकर  नगर करने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है।
शिंदे ने कहा कि हम अहिल्या देवी के आदर्श को नजर में रखते हुए काम कर रहे हैं। आज मैं इस ऐतिहासिक समारोह में उपस्थित हूं। देवेंद्र फडणवीस और मुझे यहां आकर बहुत गर्व हो रहा है। अहिल्या देवी की उपलब्धियां हिमालय के समान हैं, इसलिए अहमदनगर को उनका नाम दिया गया है। हम भाग्यशाली हैं कि यह फैसला हमारी सरकार के दौरान लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अहिल्या देवी की 300वीं जयंती को जोर-शोर से मनाया जाएगा। अहमदनगर शहर की स्थापना 28 मई 1490 को मलिक अहमद बादशाह ने की थी। अहमदनगर शहर ने हाल ही में अपनी स्थापना के 532 वर्ष पूरे किए हैं। अहमदनगर का नाम राजमाता अहिल्या देवी होलकर (Ahilya Devi Holkar) के नाम पर रखने की मांग की जा रही थी।  

बारामती मेडिकल कॉलेज को अहिल्या देवी  होलकर  का नाम
इधर बारामती स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज का नामकरण अहिल्यादेवी होलकर के नाम पर करने का निर्णय लिया गया है। इस बात की जानकारी मेडिकल शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन ने दी। सरकार के 2013 के निर्णय के अनुसार बारामती में 100 छात्रों की क्षमता वाला सरकारी मेडिकल कॉलेज और 500 बिस्तरों वाला एक संलग्न अस्पताल स्वीकृत किया गया है। साथ ही सरकार के 2019 के निर्णय के अनुसार प्रथम वर्ष में 100 छात्रों को प्रवेश की अनुमति दी गई थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups