31 मई से 30 जून तक चलेगा अभियान
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर भाजपा की तरफ से 31 मई से पूरे देश में एक माह तक महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के जरिए 80 करोड़ नागरिकों तक मोदी सरकार के विकास और कल्याणकारी कार्यों की जानकारी पहुंचाई जाएगी। राज्य में इस अभियान के मौके पर 48 जनसभाओं का आयोजन किया जाएगा। इस बात की जानकारी महाजनसंपर्क अभियान के प्रदेश संयोजक प्रवीण दरेकर (Praveen Darekar) और मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी।
दरेकर ने बताया कि 31 मई से 30 जून तक महा जनसंपर्क अभियान चलेगा। इस दौरान देश भर में 51 रैलियां, 500 से ज्यादा सभाएं और 600 से ज्यादा प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी। हर लोकसभा क्षेत्र में एक हजार यानी सभी लोकसभा क्षेत्रों में पांच लाख से अधिक विशेष परिवारों से संपर्क किया जाएगा। लोकसभा, विधानसभा और बूथ स्तर पर लाभार्थी और वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Dr. Syama Prasad Mukherjee) की पुण्यतिथि के अवसर पर 23 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के 10 लाख बूथों पर डिजिटल रैलियों के माध्यम से सीधे संवाद करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे।
भाजपा मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि पिछले 9 सालों में मोदी सरकार के देश की अर्थव्यवस्था को गति देने के कारण भारत दुनिया की शीर्ष 5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है। अपना परिवार अपना विकास की नीति को सबका साथ, सबका विकास के एक नए अध्याय से बदल दिया गया है। पहले योजनाओं और परियोजनाओं की केवल घोषणा की जाती थी, लेकिन उन्हें लागू नहीं किया जाता था। अब शिलान्यास और उद्घाटन दोनों एक ही सरकार के कार्यकाल में हो रहे हैं। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है।
शेलार ने कहा कि राज्य के लोकसभा क्षेत्रों में राज्य प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, अनुराग ठाकुर, प्रहलाद सिंह पटेल, अजय कुमार मिश्रा, सांसद तीरथ सिंह रावत, सदानंद गौड़ा, मध्य प्रदेश के मंत्री अरविंद भदौरिया आदि यात्रा करेंगे।मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी देने के लिए एक वेबसाइट 9yearsofseva.bjp.org शुरू की गई है। जपा ने जनसंपर्क और अभियान में भागीदारी के लिए मिस्ड कॉल नंबर 9090902024 भी लांच किया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, May 31 , 2023, 07:55 AM