मुंबई : सांताक्रूज (santa cruz) और बांद्रा पूर्व (Bandra East) इलाके के कुछ हिस्सों में 4 जून रविवार से गुरुवार 8 जून तक कम दबाव में पानी आपूर्ति होगी। मनपा जलापूर्ति विभाग द्वारा सांताक्रुज (पूर्व) में टीचर्स कॉलोनी श्मशान घाट के पास 1 हजार 200 मिमी व्यास वाले वॉटर चैनल के पुनर्वसन और उनकी मरम्मत का कार्य किया जाएगा। साथ ही हंसबुर्गा रोड ब्रिज के नीचे वैतराना एक्वाडक्ट पर लीकेज रिपेयर का काम भी किया जाएगा।मनपा जल विभाग ने जानकारी देते 4 जून को बांद्रा पूर्व के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में सुबह 8.30 बजे से 10.45 बजे तक जलापूर्ति होगी। 5 जून पूरे बांद्रा पूर्व में पानी की आपूर्ति कम दबाव में होगी। 6 जून को को भी यहां लो प्रेशर से जलापूर्ति होगी।
5 जून से 8 जून के बीच बांद्रा पूर्व के भारत नगर, वाल्मीकि नगर, महाराष्ट्र नगर, बांद्रा-कुर्ला परिसर में पानी की आपूर्ति कम दबाव में होगी। बीएमसी ने संबंधित एरिया में रहने वाले नागरिकों से पहले से पानी संचय करने का अनुरोध किया है। साथ ही इस दौरान पानी का उपयोग संयम से करने की अपील की है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, May 31 , 2023, 07:51 AM