मीठी नदी पर मनपा लगाएगी फल्ड गेट

Wed, May 31 , 2023, 07:33 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

खर्च होंगे 2 हजार करोड़
26 जगहों पर लगेंगे फ्लड गेट
भारी बारिश में समुद्र का पानी शहर में नहीं लौटेगा
मुंबई।
मानसून के दौरान भारी बारिश होने पर समुद्र का पानी शहर में वापस लौटा आता है जिससे शहर में बाढ़ की स्थिति बनी रहती है। मनपा प्रशासन (municipal administration) ने मीठी नदी पर 26 फ्लड गेट लगाएगी जिस पर मनपा 2 हजार करोड़ रुपया खर्च करेगी। 
उल्लेखनीय है कि मुंबई में 2005 में आई प्रलय कारी बाढ़ के दौरान मीठी नदी (Mithi river) से बड़ा नुकसान हुआ था। मीठी नदी का पानी शहर में आने से सांताक्रुज सहित बांद्रा इलाके में संपत्ति का बड़ा नुकसान हुआ था और जान माल का भी बड़ा नुकसान हुआ था।मनपा प्रशासन ब्रिम स्टोवैड के तहत मीठी नदी का पुनर्विकास करने का काम कर रही है।जिसके तहत मीठी नदी को गहरा करने से लेकर नदी के  दोनो ओर दीवार बनाने का काम से लेकर कई अन्य महत्त्व पूर्ण कार्य किया गया। मनपा अब मीठी नदी पर 26 फ्लड गेट लगाने लगाने का निर्णय लिया है।मनपा 2 हजार करोड़ रुपया खर्च कर सभी फल्ड गेट लगाएगी। मनपा का कहना है कि फ्लड गेट लग जाने से सांताक्रुज पूर्व  बांद्रा पूर्व और कुर्ला पश्चिम से लेकर घाटकोपर पश्चिम तक के परिसर में पानी भरने की समस्या खत्म होगी। मनपा फल्ड गेट के साथ शहर का पानी समुद्र में फेकने के लिए पंपिंग स्टेशन भी लगाएगी जिससे शहर का पानी समुद्र में उठाकर फेका  का सके  । फल्ड गेट माहिम काजवे से लेकर फिल्टर पाड़ा पवई तालाब तक यह गेट लगाए जाएंगे।  मनपा का कहना है कि इससे मुंबई में पानी भरने की समस्या से निपटारा होगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups