मुलुंड के बाद कंजूर और देवनार डंपिंग जल्द बंद होगी
देवनार डंपिंग में कचरे से बिजली पैदा करना
घर घर जाकर मोदी के विकास कार्यो की जानकारी देंगे भाजपा कार्यकर्ता
मुंबई। उत्तर पूर्व मुंबई लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का पिछले चार वर्षों से निराकरण कर नागरिकों को सुविधा मुहैया करने का काम किया गया। भाजपा सांसद मनोज कोटक (Manoj Kotak) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा आम जनता को दी गई सुविधाओं का गुणगान करते हुए उत्तर पूर्व मुंबई में जनता उपयोगी किए गए कार्यो को जनता के सामने लाए। मनोज कोटक ने उत्तर पूर्व लोकसभा क्षेत्र में निर्माण की गई सड़कों, पुलों, कचरा समस्या का निपटारा करना और शौचालयों आदि समस्याओं का निपटारा केंद्र सरकार राज्य सरकार और मुंबई मनपा के माध्यम से पूरा किए जाने की जानकारी दी। मनोज कोटक ने अपने मतदाताओं को कचरे से मुक्त दिलाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि तलोजा में डंपिंग ग्राउंड बनाने के लिए मनपा ने राज्य सरकार से लिया है और वहां पर वैज्ञानिक तरीके से कचरे का निपटारा किया जाएगा। देवनार डंपिंग ग्राउंड पर कचरे से बिजली पैदा करने का एक प्रोजेक्ट शुरू हुआ है आने वाले दिन में और दो प्रोजेक्ट लगने की जानकारी दी।
मनोज कोटक ने कहा की मुलुंड डम्पिंग ग्राउंड (Mulund Dumping Ground) पहले ही बंद किया गया है वहा का कचरा दूसरी जगह ले जाया जा रहा है और देवनार डम्पिंग ग्राउंड का भी पहले से डाला गया 2 घन फुट कचरा हटाया जायेगा और नए कचरे पर कचरे से बिजली पैदा करने का प्रोजेक्ट पूरा किया जाएगा और कांजुर में पहले कचरे को रासायनिक पढ़ती से नष्ट किया जा रहा है। तलोजा डम्पिंग ग्राउंड शुरू होने के बाद मुंबई से कचरे से होने वाली बदबू पूरी तरह खत्म हो जाएगी और मुंबई के पर्यावरण को भी बड़ा फायदा होगा। मनोज कोटक ने आश्वासन दिया है कि इससे मुंबईकरों को डंप और कचरे की समस्या से वास्तविक राहत मिलेगी।प्रधानमंत्री मोदी के 9 साल की उपलब्धियां गिनाते हुए सांसद मनोज कोटक ने कहा जिस तरह पूरा देश मोदी जी के कार्यो से गौरवान्वित हो रहा है उसी तरह उत्तर मुंबई की जनता को भी इसका लाभ मिल रहा है। मोदी सरकार सफलता गिनाते हुए उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में किए गए विकास कार्य की जानकारी दी। मुंलुंड में ईएसआईसी अस्पताल बनाने का रास्ता साफ करने, विद्याविहार, विक्रोली और नाहूर रेलवे स्टेशन पर पुल बनाने, घाटकोपर पंतनगर से श्रेयस तक केबल ब्रिज बनाने जैसी उपलब्धियां गिनाकर अपना सीना चौड़ा किया। बरसात में भूस्खलन जैसी बड़ी मार झेलने वाले इस निर्वाचन क्षेत्र के भांडुप खिंडीपाडा में 9 करोड़ रुपये खर्च कर सुरक्षा दीवार बनाने का दावा कोटक ने किया। मंगलवार से शुरू महाजनसंपर्क अभियान का प्रचार-प्रसार अगले एक महीने तक चलेगा। इस दौरान सांसद कोटक व उनकी टीम करीब 1,000 प्रबुद्ध वर्ग के घरों में जाएंगे। सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थी से संवाद करेंगे। आम मतदाताओं से संपर्क करने के अलावा ऑटो-टैक्सी चालक, फेरीवाले सहित तमाम लोगों को बताएंगे कि प्रधानमंत्री मोदी ने 9 साल में उनके लिए किस तरह का विकास कार्य किया है। कोटक ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आखिरी पंक्ति के लोगो महिलाओं, बेरोजगारों, किसानों, छात्रों आदि के लिए लागू की गई विभिन्न योजनाओं, सड़कों, पुलों आदि का निर्माण, महिलाओं के लिए रोजगार, उज्ज्वला गैस योजना, मुफ्त अनाज,कोरोना काल में किए गए कार्य और सरकार के रूप में टीकाकरण आदि के बारे में जानकारी दी । इस मौके पर भाजपा के पूर्व नगरसेवक भालचंद्र शिरसाट (Bhalchandra Shirsat) व भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, May 30 , 2023, 10:18 AM