ग्रेटर मुंबई में क्लस्टर पुनर्विकास को बढ़ावा

Tue, May 30 , 2023, 10:05 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

सरकार ने प्रीमियम पर दी 50 फीसदी की छूट
मुंबई।
बृहन्न मुंबई में क्लस्टर पुनर्विकास (cluster redevelopment) को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक (cabinet meeting) में प्रीमियम और विकास अधिभार में 50 प्रतिशत रियायत देने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की। इसके पहले 20 अगस्त 2019 के दिए गए निर्देश की तर्ज पर नियमन पूर्व के निर्देश दिनांक 20 अगस्त 2019 की तर्ज पर नियमन 33(9) के तहत समूह पुनर्विकास में विकास अधिभार एवं फंजीबल एफएसआई इंडेक्स के प्रीमियम में 50 प्रतिशत की छूट अगले 1 वर्ष तक दी जाएगी। इस निर्णय के अनुसार मुंबई महापालिका को खाली जगह, सीढ़ियों, लिफ्ट के बारे में मिलने वाले प्रीमियम में 50 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लेने को अधिसूचित किया गया है।  

“आई” पर्यटन नीति
आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर पर्यटन व्यवसाय में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए महिला केंद्रित “आई”  पर्यटन नीति को लागू करने की मंजूरी कैबिनेट बैठक में दी गई।इसी तरह कुछ पर्यटन स्थलों पर महिलाओं की बाइक-टैक्सी सेवा शुरू करने को भी मंजूरी दी गई। यह नीति सभी संबंधित विभागों की विभिन्न योजनाओं के समन्वय से पर्यटन निदेशालय और महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल के माध्यम से लागू की जाएगी। इसके लिए पर्यटन निदेशालय में महिला पर्यटन नीति प्रकोष्ठ बनाया जाएगा।

महिलाओं को 50 प्रतिशत की छूट
1 मार्च से 8 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (international women's day) के अवसर पर महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल के सभी रिसॉर्ट में महिला पर्यटकों को ऑनलाइन बुकिंग पर 50 प्रतिशत की छूट प्रदान करेंगी। वर्ष में कुल 30 दिनों तक महामंडल के सभी रिसॉर्ट्स में ऑनलाइन बुकिंग में महिला पर्यटकों को 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। साथ ही महिला पर्यटकों के विभिन्न समूहों के लिए टूर पैकेज आयोजित किए जाएंगे और महिला स्वयं सहायता समूहों को महामंडल के रिसॉर्ट्स में हस्तशिल्प, कलाकृतियों, प्रसंस्कृत खाद्य आदि की बिक्री के लिए स्टॉल या स्थान उपलब्ध कराए जाएंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups