प्लास्टिक की बोतलों से मनपा बनाएगी टी-शर्ट 

Tue, May 30 , 2023, 10:01 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

वर्ली और लोअर परेल में  लगाई गई प्लास्टिक डिस्पोजल मशीन
मुंबई:
प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए मनपा कई तरह के प्रयास कर रही है।  मनपा प्रशासन प्लास्टिक की बोतलों  (plastic bottles) से टी-शर्ट (T-shirt) और बेंच बनाने का निर्णय लिया है।  मनपा ने वर्ली और लोअर परेल के गार्डन में प्लास्टिक डिस्पोजल मशीन (plastic disposal machine) लगाई है। मशीन का प्रयोग सफल होने के बाद यह मशीन मुंबई के सभी गार्डन में लगाने की योजना है जल्द ही इस तरह की मशीन मुंबई के अन्य पार्कों में भी लगाई जाएगी।
 मनपा प्रशासन 5 जून को पर्यावरण दिन मनाएगी . मनपा प्रशासन ने रीसायकल इंडिया फाउंडेशन के माध्यम से  मशीन स्थापित की जाएगी।  मशीन की कीमत 5 लाख रुपए है। मनपा और सामाजिक संस्था दोनों एक साथ मिलकर सीएसआर प्रोजेक्ट के जरिए यह प्रोजेक्ट का काम पूरा करेगी । यह  मशीन वर्ली के भगवान बुद्ध पार्क और लोअर परेल स्थित विलास विठोबा शिंदे पार्क में लगाया गया है। एक मशीन से करीब 2 हजार बोतलों का  निपटारा होगा जिसके रॉ मटेरियल से टी शर्ट और बैठने की बेंच बनाई जाएगी।  मनपा  गार्डन विभाग के अधीक्षक  जितेंद्र परदेशी  ने कहा कि कि फेंके गए प्लास्टिक से टी-शर्ट और बेंच बनाया जाएगा।   

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups