कोस्टल रोड के दूसरे बोगदे की खुदाई का काम पूरा

Tue, May 30 , 2023, 09:56 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

दिसंबर तक शुरू हो जाएगा कोस्टल रोड
से लिंक से जोड़ने का काम जून 2024 में होगा पूरा
मुंबई।
दक्षिण मुंबई को पश्चिम उपनगर में बिना ट्रैफिक के पहुंचने के लिए बनाए जा रहे महत्वाकांक्षी कोस्टल रोड (Coastal Road) प्रोजेक्ट में दूसरे बोगदे का काम मंगलवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की उपस्थिति में पूरा हो गया । बोगदे की खुदाई (ditch digging) का काम पूरा होने से कोस्टल रोड अब वाहनों के आवागमन के लिए दिसंबर तक पूरा हो जाएगा जबकि सी लिंक से जोड़ने और एमटीएचएल  से जोड़ने के लिए बनाया जाने वाला ब्रिज का काम जून 2024 में पूरा होगा। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि मुंबई को ट्रैफिक मुक्त बनाने के लिए कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। जिसके लिए केंद्र सरकार से पूरा सहयोग मिल रहा है। एमटीएचएल प्रोजेक्ट के जरिए हम मुंबई से सीधे रायगढ़ पहुंच जाएंगे। कोस्टल रोड के जरिए दक्षिण मुंबई से वर्ली होते हुए बांद्रा - वर्ली सी लिंक से वर्सोवा और कांदिवली से सीधे मीरा-भायंदर (Kandivali to Mira-Bhayander) से हम जुड़ जाएंगे। यह करीब 33 किलोमीटर का प्रोजेक्ट मुंबई और एमएमआर को जोड़ने में अहम् भूमिका निभाएगा।
प्रियदर्शनी पार्क से वर्ली सिलिंक तक लगभग 10,58  किमी के कोस्टल रोड का काम में प्रिय दर्शनी पार्क से गिरगांव चौपाटी तक बोगदा बनाया गया है । जिसमें 2 ,19 किमी दूरी तक बोगदे में पहले बोगदे की खुदाई का काम जनवरी 2022 में पूरा हुआ था। जबकि दूसरे बोगदे का काम मंगलवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में पूरा किया गया। कोस्टल रोड का काम दिसंबर तक पूरा हो जाने की जानकारी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दी। कोस्टल रोड के निर्माण में वर्ली के पास समुद्र में दो पीलर के बीच की दूरी 60 मीटर रखी गई थी जिसको लेकर मच्छीमार लोगो ने आंदोलन किया । राज्य में भाजपा शिवसेना की सरकार आने के बाद  दो पीलर की दूरी 120 मीटर की गई जिसका लाभ मच्छीमार लोगो को मिलेगा इस तरह की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री  शिंदे ने कहा कि मच्छीमार के रोजगार को देखते हुए यह महत्वपूर्ण  कदम कोली बांधव के लिए किया गया। वर्ली सिलिंक के पास 5 पीलर बनाने का  काम पूरा हो गया है । 7 से 9  नंबर के पीलर की दूरी 120 मीटर होगी।बांद्रा सिलिंक तक कोस्टल रोड जोड़ने का काम जून 2024 तक पूरा होगा।मनपा  गिरगांव चौपाटी से प्रियदर्शिनी पार्क होते हुए वर्ली सी लिंक तक 10.58 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण मनपा  कर रही है। जिस पर 12700 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च हो रहा है। मनपा  का मानना है कि इसके बनने से 34 प्रतिशत ईंधन और 70 प्रतिशत समय की बचत होगी। 

कोस्टल रोड के लिए महत्वपूर्ण दोनों टनल का काम 27 महीने में पूरा हुआ। हालांकि बीएमसी ने शुरुआत में यह काम 20 महीने में पूरा करने का दावा किया था। 11 जनवरी 2021 को तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हाथों टनल के काम की शुरुआत हुई थी। पहली टनल का काम एक साल बाद 13 महीने में 10 जनवरी 2022 को पूरा हुआ था। दूसरी टनल की खुदाई का काम गिरगांव चौपाटी से 26 अप्रैल 2022 से शुरू हुआ है। जिसका 30 मई 2023 को प्रियदर्शिनी पार्क में ब्रेक ट्रू हुआ। इस टनल का काम पूरा होने में 14  महीने का समय लग गया। मनपा  ने इसे 9 महीने में पूरा करने की बात कही थी। 
यह टनल मलबार हिल पहाड़ी, हैंगिंग गार्डन व गिरगांव में समुद्र के नीचे से बनाई गई है। जुड़वां सुरंगें जमीन के नीचे 10 मीटर से 70 मीटर की गहराई में बनाई गई हैं। भूमिगत सुरंग में कुल 6 लेन के सड़क बनाई जा रही है। सुरंग में किसी भी दुर्घटना के मामले में एक आपातकालीन संदेश मनपा  के आपातकालीन नियंत्रण कक्ष, मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस और यातायात पुलिस को चला जाएगा। जिससे तत्काल सहायता प्रदान करना संभव होगा। कोस्टल रोड का 75 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups