मोदी सरकार के 9 साल, 80 करोड़ जनता के पास जाएगी भाजपा
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे ने दी जानकारी
मुंबई। साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अभी एक साल का समय है लेकिन केंद्र की सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने चुनाव की जोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी है. देश की सत्ता में वापसी के लिए भाजपा ने अपने मंत्रियों, सांसदों और नेताओं को काम पर लगा दिया है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को 9 साल पूरे होने पर भाजपा देशव्यापी महाजनसंपर्क अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।इस अभियान के माध्यम से देश के केंद्र सरकार की योजनाओं को करीब 80 करोड़ जनता तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े (Vinod Tawde) ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपना 9 साल का कार्यकाल पूरा कर रहा है इस 9 साल में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने गरीब और सामान्य जनता के हित के लिए एक नहीं अनेक योजना शुरू किया है इसके साथ -साथ राज्य सहित पूरे देश में विकास कार्य का काम भी तेजी से हुआ है.ये सभी कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाई जायेगी। तावड़े ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के नेतृत्व में पूरे देश में यह महाजनसंपर्क योजना चलाई जाएगी 31 मई से 30 जून यानी एक महीने तक चलने वाले इस अभियान का शुभारंभ बुधवार 31 मई को राजस्थान के अजमेर में आयोजित एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
अभियान में पीएम,सीएम,डिप्टी सीएम और केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे
राष्ट्रीय महामंत्री तावड़े ने कहा कि एक महीने वाले इस अभियान में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,भाजपा शासित राज्य के मुख्यमंत्री,उपमुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री सहित भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित होंगे। महाजनसंपर्क अभियान के दौरान पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की करीब 12 सभाओं का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमितभाई शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क निर्माण मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व अन्य नेताओं की भी सभाओं का भी आयोजन किया गया है। भाजपा के युवा, महिला, अनुसूचित जाति - जनजाति और किसान इस तरह के अलग अलग मोर्चा के माध्यम से सभाओं का आयोजन कर उस उस वर्ग को 9 सालों में जनता को क्या क्या लाभ मिला। इसकी जानकारी दी जायेगी।
बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन
विनोद तावडे ने बताया कि 30 मई से 30 जून इस कालावधि के दौरान होने वाले महाजनसंपर्क अभियान में मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मेलन, बुद्धिजीवियों का सम्मेलन, जनसंघ के समय से काम करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने जैसे कई कार्यक्रम होंगे। सभी लोकसभा क्षेत्रों में समाज के मान्यवरों, प्रभावशाली लोगों, पद्म पुरस्कार, खेल पुरस्कार व अन्य महत्वपूर्ण पुरस्कार प्राप्त लोगों सहित करीब साढ़े पांच लाख गणमान्य लोगों से ‘संपर्क से समर्थन’ इस कार्यक्रम अंतर्गत व्यक्तिगत मुलाकात कर उन तक मोदी सरकार के कार्यों को पहुंचाया जायेगा। बुद्धिजीवियों के साथ संबंधित लोकसभा में दौरा करने वाले राष्ट्रीय नेता, केंद्रीय मंत्री पिछले 9 सालों में देश की प्रगति के बारे में विचार मंथन करेंगे। इसी तरह से जनसंघ के समय से भाजपा में काम करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, भाजपा के विचारों को समर्थन देने वाले अन्य संस्थाओं के कार्यकर्ताओं से भी केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय नेता संवाद साधेंगे।
आखिरी के दस दिन में चलेगा घर -घर अभियान
भाजपा नेता ने कहा कि देश के 543 लोक सभा क्षेत्र में चलने वाले महाजनसंपर्क अभियान के आखिरी दस दिन में यानी 20 से 30 जून के बीच प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में मोदी सरकार के 9 सालों के विकास कार्यों की पुस्तिका को घर-घर बांटी जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के साथ- साथ राज्य के मंत्री और पार्टी के सभी सांसद घर -घर जाकर मोदी सरकार के 9 साल के विकास कार्यो की जानकारी देंगे।
पीएम मोदी 10 लाख बूथ प्रमुख को करेंगे संबोधित
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तावडे ने बताया कि 23 जून को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी (Dr. Shyamaprasad Mukherjee) के ‘बलिदान दिन’ के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के 10 लाख बूथ को ऑनलाइन सभा के माध्यम से संबोधित करेंगे। दो तिहाई से अधिक लोगों तक पहुंचने की तैयारी इस अभियान के माध्यम से की गई है। देश की जनता इस अभियान को जमकर प्रतिसाद मिलेगा ऐसा मुझे पूरा विश्वास है.
543 लोकसभा का 227 नेता करेंगे दौरा
विनोद तावड़े ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में होने वाले इस अभियान में केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी इस तरह से 227 प्रमुख नेता सभी लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। अपने दौरे के दौरान पार्टी के नेता 3 से 4 लोकसभा क्षेत्र को मिलाकर एक जनसभा को संबोधित करेंगे।उन्होंने कहा कि महाजनसंपर्क अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी ने 227 प्रमुख नेताओं को जवाबदारी दी है.इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले, प्रदेश उपाध्यक्ष माधव भांडारी, प्रदेश महासचिव विक्रांत पाटिल, अभियान के प्रदेश संयोजक विधायक प्रवीण दरेकर, सह संयोजक कृपाशंकर सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विधायक मिहीर कोटेचा, मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये, मीडीया विभाग प्रमुख नवनाथ बन आदि उपस्थित थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, May 30 , 2023, 09:50 AM