विद्या विहार रेलवे पुल पर पहले गार्डर डालने का काम पूरा

Sun, May 28 , 2023, 09:13 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

अगले साल दिसंबर  तक पूरी तरह बनकर  तैयार होगा पुल 
एशिया का सबसे लंबा गार्डर 
मुंबई।
विद्या विहार रेलवे स्टेशन के पास बनाए जा  रहे रोड ओहर ब्रिज पर पहले गार्डर डालने का काम रविवार की तड़के सुबह पूरा हो गया। रेलवे ब्रिज पर  दूसरा गार्डर डालने का काम भी जल्द किए जाने की जानकारी मनपा उपायुक्त उल्हास महाले ने दी। उन्होंने बताया कि रेलवे से अनुमति लेकर दूसरा गार्डर भी जल्द डाला जाएगा। पुल पर गार्डर डालने का काम पूरा होने के बाद पूरे ब्रिज के निर्माण में अभी और 9 से 10 महीने का समय लगेगा जो की मानसून बाद काम शुरू होगा । पुल पूरी तरह अगले साल  दिसंबर तक बनकर तैयार होगा इस तरह की जानकारी मनपा अधियाक्रारियो ने दी।
बता दे कि विद्याविहार रेलवे स्टेशन पर पुल बनाने की योजना 2016 में शुरू हुई थी जिसके अनुसार पुल बनकर  2022 में शुरू हो जाना चाहिए था।पुल के निर्माण पर कुल 178 करोड़ रुपया खर्च किया जा रहा है। शनिवार की रात लगभग 1 30 बजे पुल के निर्माण में पहले गार्डर डालने का काम शुरू किया गया। भाजपा सांसद मनोज कोटक  ने गार्डर लांच करने का काम नारियल तोड़ कर शुरू किया इस अवसर पर  ।भाजपा पूर्व नगरसेवक भालचंद्र शिरसाट सहित भाजपा के कई अन्य नेता और मनपा  उपायुक्त उल्हास महाले सहित मनपा के इंजिनियर और ओर के अधिकारी मौजूद थे । एशिया के सबसे लंबे गार्डर के रूप में यह 1100 मैट्रिक टन का और 100 मीटर लंबा गार्डर था । यह गार्डर बीच में बिना खंभे का बिठाया गया है। विद्या विहार पूर्व और पश्चिम को यह पुल जोड़ेगा। यह पुल पूर्व की ओर रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग और पश्चिम की ओर एल बी एस मार्ग को जोड़ेगा।गार्डर 99,.34 मीटर लंबा और 9.50 मीटर चौड़ा है। 

पुल के निर्माण में 178 करोड़ खर्च होगा
इस पुल के निर्माण पर कुल 178 करोड़ रुपया खर्च होगा जिसमें रेलवे की पटरी पर बनने वाले पुल पर लगभग 100 करोड़ खर्च होगा जबकि 78 करोड़ रुपया पुल को जोड़ने वाले रास्ते पर खर्च किया जाएगा।

चार साल लग गए पहले गार्डर डालने में
मनपा ने पुल बनाने का ठेका वर्ष 2018 में दिया था । अब चार साल बाद पुल के निर्माण का पहला गार्डर शनिवार को डाला गया है ।यह पुल बिना खंभे वाला पुल होगा। पुल पर 1 मीटर का पदपथ होगा जिस पर से लोग पैदल आ जा सकेंगे।
इस अवसर पर सांसद मनोज कोटक ने कहा कि, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की गतिशील जोड़ी के साथ हम मुंबई के नागरिकों को रेल यात्रा की उत्तम सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
इस पुल के विषय में अधिक जानकारी देते हुए सांसद मनोज कोटक ने कहा कि, "विद्याविहार रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रेक पर बन रहा यह पुल (ROB) लालबहादुर शास्त्री (एलबीएस) मार्ग और रामकृष्ण चेंबूरकर (आरसी) मार्ग को जोड़ता है। कुल 480 मीटर लंबे इस पुल की रेलवे ट्रैक के हिस्से पर की चौड़ाई 24.30 मीटर है, जिसमें दोनों तरफ फुटपाथ शामिल हैं। दूसरे चरण में, मुंबई मनपा द्वारा पुल के पूर्व और पश्चिम की तरफ 17.50 मीटर की चौड़ाई के साथ पुल बनाने के काम को शुरू किया जाएगा।"

यह पुल (ROB) मुंबईकरों की मदद कैसे करेगा?
“यह पुल विद्याविहार रेलवे स्टेशन (Vidyavihar Railway Station) के आसपास यातायात की आवाजाही में सुधार करेगा और कुर्ला के लोकमान्य तिलक टर्मिनस की ओर आने जाने वाली यातायात को राहत प्रदान करेगा। यह पुल ईस्ट-वेस्ट कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और सांताक्रूज़-चेंबूर लिंक रोड तथा घाटकोपर आरओबी पर की यातायात को काफी आसान बनाने में भी मदद करेगा।
इस मौके पर विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, भाजपा के स्थानीय नेता, पदाधिकारी सहित स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups