पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, आरोपी गिरफ्तार
मुंबई : पुलिस की कार्रवाई से नाखुश होकर महिला पुलिस कॉन्स्टेबल (women police constable) और बीएमसी कर्मी (bmc personnel) के खिलाफ ट्विटर पर कमेंट करने एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पंतनगर पुलिस ने मामले में रामचंद्र नामक शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया है। महिला कॉन्स्टेबल ने आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत की थी, जिसके बाद एफआईआर (FIR) दर्ज किया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस ने एक 59 वर्षीय कंप्यूटर इंजीनियर को ट्विटर पर मुंबई पुलिस आयुक्त को टैग करते हुए एक महिला कांस्टेबल और बीएमसी कर्मचारी के खिलाफ अपमानजनक ट्वीट पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार है। पुलिस ने उन्हें मामले की जांच में शामिल होने के लिए शुक्रवार को एक नोटिस दिया देकर थाने में पेश होने के लिए कहा गया था। घटना 24 मई बुधवार की है जब पंत नगर पुलिस थाने के निर्भया पथक से सहायता का अनुरोध करते हुए एक कॉल प्राप्त हुआ था। जिसपर रिस्पॉन्स करने केलिए निर्भय पथक पहुंचा हुआ था। जब पुलिस रमाबाई नगर में पहुंची तब रामचंद्र नामक शख्स ने उनके बगल में रहनेवाली महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। लेकिन वहां पहुंची महिला कॉन्स्टेबल ने कहा कि उनके द्वारा बताया गया मामला एक असंज्ञेय अपराध (एनसी) के तहत आता है इसलिए इसमें एनसी ही दर्ज होगी।
पुलिस की कार्रवाई से था नाराज
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मौके पर पहुंची महिला पुलिसकर्मी ने जो प्रतिक्रिया दी थी उससे वह नाखुश था, रामचंद्र ने महिला कांस्टेबल और बीएमसी में काम करने वाली एक महिला के बारे में मुंबई पुलिस आयुक्त को टैग करते हुए एक अपमानजनक टिप्पणी ट्वीट की। जिसके बाद महिला ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने नोटिस देकर उसे गिरफ्तार किया।
महिला कॉन्स्टेबल ने दी थी शिकायत
ट्वीट के बारे में पता चलने के बाद, महिला कांस्टेबल ने पंत नगर पुलिस स्टेशन (Pant Nagar Police Station) में एक लिखित शिकायत दी। जिसके बाद मामले में पुलिस ने रामचंद्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 500 (मानहानि), 509 (एक महिला की गरिमा का अपमान करने वाला शब्द) और आईटी एक्ट की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया। शुक्रवार को उन्हें जांच में शामिल होने के लिए नोटिस दिया गया था। शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर भोईवाड़ा हॉलिडे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, May 28 , 2023, 07:47 AM