कांदिवली में फायरिंग कर हत्या, पुलिस की जांच जारी

Sun, May 28 , 2023, 07:43 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई : कांदिवली स्थित लालजी पाड़ा इलाके में एक युवक पर फायरिंग (firing) कर उसकी हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब 8 बजे की है। जब युवक सड़क से चलते हुए जा रहा था। तभी एक दूसरा युवक आया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दिया। हालांकि फायरिंग किस वजह से की गई है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। फायरिंग में युवक की मौके पर ही मौत (Death) हो गई।  घटना की जानकारी मिलने के बाद कांदिवली पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद इलाके को शील कर दिया गया है। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। पिछले आठ महीने में यह दूसरी घटना है जब यहां पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। जकरी के मुताबिक 1 अक्टूबर 2022 को भी यहां फायरिंग हुई थी।  

पानी का व्यवसाय करता था मृतक
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक जिस युवक की हत्या की गई है वह इलाके में पानी के टैंकर से पानी विक्री का व्यवसाय करता था। पुलिस को शक है कि युवक की हत्या टैंकर से पानी सप्लाई करने के विवाद में ही की गई होगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज (cctv footage) के माध्यम से आरोपी को ढूंढने की कोशिश कर रही है। कांदिवली पुलिस मामले की जांच कराने में जुटी हुई है। 

एक साल के भीतर दूसरी घटना
अक्टूबर महीने में भी इसी इलाके में फायरिंग की घटना हुई थी। मध्य रात्रि वह घटना घटित हुई थी। बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने फायरिंग की थी। एक के बाद एक चार राउंड गोली फायर की गई थी। जिसमें एक कि मृत्यु हुई थी और तीन युवक जख्मी हो गए थे। जिसके बाद कंदीवली पुलिस ने जांच शुरू की और फिर गुजरात से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। दो गुटों के बीच विवाद में यह फायरिंग की गई थी। 

फायरिंग कर होटल मालिक का हुआ था अपहरण
लगभग एक महीने पहले अंधेरी स्थित एमआईडीसी (MIDC) इलाके में मौजूद एक होटल के मालिक का अपजरण कियूए गया था। व्हां पर भी फायरिंग कर उसका अपहरण किया गया था। हालांकि पुलिस ने आरोपी को ढूंढ निकाला था और होटल मालिक को बचा लिया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups