शिकायतों को हल करने का आदेश
मुंबई : "शासन आपला दारी" अभियान के अंतर्गत मुंबई के भायखला पुलिस थाने अंतर्गत रानी बाग के हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुंबई शहर के पालक मंत्री दीपक केसरकर, (Deepak Kesarkar) स्थानीय विधायक यामिनी जाधव, अतिरिक्त आयुक्त मध्य विभाग और डीसीपी ज़ोन 3 शामिल हुए। इस अभियान के अंतर्गत जून 3 इलाके में मौजूद पुलिस थानों के इलाके में रहने वाले लोगों की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश की गई जिसमें महिला सीनियर सिटीजन जैसे लोग शामिल हुए थे।
नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए सरकार द्वारा एक अभियान शुरू किया गया। जिसमें सीधे लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को हल करने की कोशिश शुरू की गई। यह कार्यक्रम भायखला स्थित रानी बाग के हॉल में आयोजित किया गया। जिसमें लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुलझाया गया। पुलिस ने बताया कि इस कार्यक्रम में भायखला और आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों को उनकी समस्याओं के साथ बुलाया गया था, जिसका निपटारा भी करने की कोशिश की गई। आमतौर पर पुलिस थाने में विभिन्न समस्याओं के तहत एप्लीकेशन दिए जाते हैं, जिसे देखते हुए उन लोगों को बुलाया गया और समाधान ढूंढने की कोशिश की गई है।
पुलिस थानों के अंतर्गत कार्यक्रम की जानकारी
हार में इकट्ठा हुए नागरिकों को पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे अलग-अलग अभियान की जानकारी दी गई जिसमें मुख्य तौर पर सीनियर सिटीजन की सुरक्षा (Security of Senior Citizen) उनके घरों पर पुलिस द्वारा किया जा रहा है संपर्क, निर्भया पथक, शिकायत निवारण दिवस, पुलिस दीदी आदि कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इसके अलावा महिलाओं और सीनियर सिटीजन की समस्याओं को सुलझाने की एक कोशिश इसके माध्यम से कियूए जाने की जानकारी पालक मंत्री केसरकर ने लोगों को दी।
पुलिस कॉलोनी की समस्या हुई खत्म
पिछले कई वर्षों से यहां पुलिस कॉलोनी रहनेवाले लोगों को कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा था। पालक मंत्री के यहां आने के बाद उनकी समस्याओं का समाधान तुरंत निकल गया। जिसमें पुरानी पुलिस कॉलोनी और बॉडीगार्ड पुलिस कॉलोनी का समावेश है। यहां के लोगों ने केसरकर समस्याओं को हल करने के लिए केसरकर का अभिनंदन भी किया।
शिकायतों पर कार्रवाई का आदेश
यहां मौजूद सीनियर सिटीजन और महिलाओं ने अलग अलग विभागों के खिलाफ लिखित शिकायक्त दी थी। सभी शिकायतों को हल ककरने की कोशिश यहां की है। यहां आई सभी शिकायतों का निराकरण करने का आदेश केसरकर की तरफ से दिया गया। जिससे लोगों में खुशी का माहौल दिखाई दिया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, May 28 , 2023, 07:13 AM