शिकायत के लिए नहीं शुरू हो पाई हेल्पलाइन वेबसाईट
थाना महानगर पालिका ने की शुरुआत
मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) पिछले गुरुवार और शुक्रवार को मुंबई के नाला सफाई (drain cleaning) का खुद जमीन पर उतर कर जायजा लिया था। मुख्यमंत्री ने मनपा आयुक्त चहल को निर्देश दिया था कि नाला सफाई नहीं होने पर लोगो को शिकायत करने के लिए हेल्पलाइन नंबर और फोटो निकालकर शिकायत करने के लिए वेबसाइट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री ने सोमवार से हेल्प लाइन और वेबसाइट शुरू करने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री के आदेश का एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद मनपा प्रशासन मुंबई की जनता को सुविधा नहीं उपलब्ध करा पाई है। जबकि थाना महानगर पालिका ने अपने लोगो को यह सुविधा उपलब्ध करा रही है ।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पहले मुख्यमंत्री है जो कि मुंबई के नाला सफाई का खुद जमीन पर उतरकर जायजा ले रहे है। मुख्यमंत्री शिंदे पिछले गुरुवार और शुक्रवार को मुंबई के शहर और उपनगर के नालों का जायजा लिया था।मुख्यमंत्री ने मनपा आयुक्त को निर्देश दिया था कि नाला सफाई के समय नालों से निश्चित कीचड़ ही नहीं निकाला जाए। नालो की गहराई तक जमीन तक के कीचड़ निकाले जाए जिससे मानसून के दौरान मुंबई में जल जमाव की स्थिति न पैदा हो। मुख्यमंत्री ने मनपा आयुक्त को निर्देश दिया था कि मुंबई की जनता नाला सफाई न होने पर इसकी शिकायत मनपा को कर सके इसके लिए मनपा हेल्प लाइन नंबर जारी करे जिस पर लोग फोन कर अपनी शिकायत कर सके इसी तरह नालो में कीचड़ पड़े होने पर उसकी शिकायत फोटो निकाल कर सके इसकी भी सुविधा उपलब्ध कराने का निंर्देश दिया था। मुख्यमंत्री शिंदे ने यह सुविधा सोमवार से उपलब्ध कराने का निंर्देश दिया था। मनपा प्रशासन मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन करना ही भूल गई है। सोमवार बीत जाने के बावजूद मनपा अभी तक हेल्पलाइन लाइन नंबर की शुरुआत नहीं कर पाई है और न ही वेबसाइट की भी शुरुआत कर पाई है।
मनपा का दावा समय से पहले पूरी हुई नाला सफाई
मनपा प्रशासन ने दावा किया है कि मुंबई के नालों की सफाई एक सप्ताह पूर्व ही 100 प्रतिशत पूरी कर लई गई है। मनपा प्रशासन ने इस साल 9 लाख 81 हजार 506 मैट्रिक टन कीचड़ निकालने का लक्ष्य रखा था जिसे गुरुवार की दोपहर 12 बजे तक लगभग 9 लाख 84 हजार 927 मैट्रिक टन कीचड़ निकाला जा चुका है जो की तय लक्ष्य का 100. 51 प्रतिशत है। मनपा 31 मई तक कीचड़ निकालने का उदिष्ट रखा था। मनपा के निश्चित समय से एक सप्ताह पूर्व ही नाला सफाई का 100 पर्तिशत काम पूरा कर लिए जाने का दावा किया गया है। मनपा का कहना है कि इस बार नाला सफाई के कामों का समय अनुसार जानकारी जनता को उपलब्ध कराने के लिए समय के साथ टाइम आदि के साथ वीडियो ग्राफ़ी भी की गई है जिसे मुंबई के नागरिक इस वेबसाइट पर https://swd.mcgm.gov.in देख सकते है। मनपा का कहना है कि 1 लाख 54 हजार 500 से ज्यादा तस्वीरें, 72 हजार 300 से ज्यादा वीडियो उपलब्ध हैं। नालो से निकाले गए कीचड़ को ढोने के लिए डंपर की गाड़ियों ने 51 हजार 490 चक्कर लगाए है। जिसकी पूरी वीडियो ग्राफ़ी और किन स्थानों पर कीचड़ डाला गया है उस पर सीसीटीवी से निगरानी की गई है।
इस तरह निकाला गया कीचड़
१) शहर विभाग- 37 हजार 946 मेट्रिक टन कीचड़ निकलने का उदिष्ट था जिसमे 35 हजार 756 मेट्रिक टन कीचड़ निकाला गया है। जिसका प्रमाण 94. 23 प्रतिशत है।
२) पूर्व उपनगर- 1 लाख 17 हजार 692 मेट्रिक टन निकालना था जिसमे 1 लाख 19 हजार 359 मेट्रिक टन कीचड़ निकाला गया है। यह प्रमाण 101. 42 प्रतिशत है।
३) पश्चिम उपनगर - 1 लाख 93 हजार 933 मेट्रिक टन उद्दिष्ट जिसमे 1 लाख 94 हजार 622 मेट्रिक टन निकाला गया। जिसका प्रमाण 100 . 36 प्रतिशत है।
४) मिठी नदी- 2 लाख 16 हजार 174 मेट्रिक टन का उद्दिष्ट जिसमे से अब तक 1 लाख 95 हजार 566 मेट्रिक टन कीचड़ निकाला गया है। यह प्रमाण 90 . 47 प्रतिशत है।
५) छोटे नाले - 3 लाख 65 हजार 633 मेट्रिक टन उद्दिष्ट जिसमे 3 लाख 85 हजार 644 मेट्रिक टन कीचड़ निकाला गया। यह प्रमाण 105. 47 प्रतिशत है।
६) पश्चिमौर पूर्व उपनगर के हाइवे के किनारे के नाले कुल 48 हजार 502 मेट्रिक टन उद्दिष्ट जिसमे से 53 हजार 977 मेट्रिक टन कीचड़ निकाला गया जिसका प्रमाण 111. 29 प्रतिशत है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, May 25 , 2023, 07:54 AM