जी-20 सदस्यों का  स्वागत के लिए मनपा  तैयार 

Mon, May 22 , 2023, 09:11 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

- 100 किलो से अधिक फूलों से हुई  सजावट 
मुंबई:  
जी - 20 (G - 20 ) शिखर सम्मेलन के डिजास्टर मिटिगेशन वर्किंग ग्रुप (Disaster Mitigation Working Group) की दूसरी बैठक 23 से 25 मई तक मुंबई में शुरू हो रही है। डिजास्टर मिटिगेशन वर्किंग ग्रुप का प्रतिनिधिमंडल आज  मनपा मुख्यालय का दौरा करेगा। समूह के  प्रतिनिधिमंडल  के दौरे को देखते हुए मनपा  मुख्यालय को सजाया गया है। प्रतिनिधिमंडल के स्वागत के लिए कई तरह की तैयारियां की गई हैं। मनपा  को आकर्षक व फैंसी फूल, लाल व पीले रंग के 100 किलो से अधिक वजन के गेंदे के फूलों से सजाया गया है।  जी-20 सम्मेलन के लोगो को भी फूलों से सजाया गया है। 
यह  प्रतिनिधिमंडल मनपा  डिजास्टर कंट्रोल रूम में जाकर उसके कामकाज की जानकारी हासिल करेगा उसके बाद मुख्यालय में  हेरिटेज वॉक करेगा। सुरक्षा के मद्देनजर मनपा मुख्यालय में आज  सुबह 11 बजे के बाद आम नागरिकों एवं पत्रकारों का प्रवेश वर्जित किया गया है। साथ ही दोपहर 2 बजे के बाद बीएमसी के कर्मचारियों को आधे दिन का अवकाश दिया जाएगा। जी 20 के प्रतिनिधियों के आगमन को देखते हुए मनपा  मुख्यालय के आसपास जोरदार सजावट की गई है। मनपा ने करीब 30 करोड़ रुपये खर्च कर आसपास लाइटिंग एवं अन्य व्यवस्था की है। 
मनपा मुख्यालय के आसपास आनन-फानन में सड़कों को पर युद्ध स्तर पर नए सिरे से मरम्मत की गई है।  मनपा मुख्यालय परिसर में रंग रोगन भी कराया गया है। खासकर हेरिटेज भवनों के आसपास के पुराने लकड़ी व लोहे के कबाड़ को हटाया गया है। पुराने ब्रिटिश काल के पंपिंग रूम को बदल दिया गया है। साथ ही शौचालयों की तत्काल मरम्मत की गई है। हेरिटेज भवन के मैदान, भूतल, प्रथम व द्वितीय तल को आकर्षक गमलों से सजाया गया है। जी-20 सम्मेलन की तैयारी पर बीएमसी ने काफी पैसा खर्च किया है। मनपा मुख्यालय के ठीक सामने पिछले कुछ महीनों से चल रहा मेट्रो के काम को भी मंगलवार को संभवत रोक दिया जाएगा। बीएमसी ने मेट्रो (Metro) के काम वाले स्थानों को पर्दे और जी 20 के बैनर-पोस्टर से भी ढक दिया है। पिछले कुछ महीनों से सील किए गए पार्टी कार्यालयों के नोटिस को भी हटा दिया है। जी-20 परिषद के तहत देश-विदेश के प्रतिनिधिमंडल आ रहे हैं इसको देखते हुए मनपा प्रशासन ने कार्यालयों के दरवाजों पर लगई  मुहर को बरकरार रखा है लेकिन कागजी नोटिस को हटा दिया है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को अस्वाद के लिए फाइव स्टार भोजन और वड़ा पाव और अन्य स्थानीय स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराए जाएंगे 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups