2.5 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले वाहनों के लिए लगेगा हाइट बैरियर
अक्टूबर से फ्लाईओवर का होगा मजबूती का काम
मुंबई। पूर्वी उपनगरों और मुंबई शहर को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण परेल टीटी ब्रिज (Parel TT Bridge) 1 जून से दोपहिया (two wheeler) वाहनों और भारी वाहनों (heavy vehicles) के लिए बंद कर दिया जाएगा। फ्लाईओवर के दोनों रूटों पर एक्सपेंशन ज्वाइंट भरने के साथ ही ब्रिज के गड्ढों को भरने का काम शुरू हो गया है। जिसके चलते ब्रिज पर 1 जून से दुपहिया और भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह रोक रहेगी। परेल टीटी ब्रिज पर बरसात के समय लोगो को गढ्ढो का सामना न करना पड़े इसके लिए ब्रिज पर बने गड्ढों को भरने का काम शुरू किया गया है। हर साल भारी वाहनों के कारण इस ब्रिज बड़ी संख्या में गड्ढे हो जाते हैं। ट्रैफिक पुलिस से मनपा प्रशासन ने ब्रिज पर भारी वाहनों के प्रतिबंधित करने के मांग रखी थी। ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों को ब्रिज पर जाने से रोक लगाने की अनुमति दे दी। परेल टीटी ब्रिज पर अब एक सप्ताह पूर्व से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के लिए हाईट बैरियर लगाया जाएगा। अब इस ब्रिज पर 2. 5 मीटर से ऊँचे वाहन नहीं जा सकेंगे।
31 मई तक बैरियर लगाया जाएगा
ब्रिज पर 31 मई तक बैरियर लगाया जायेगा। ब्रिज पर दो जोड़ो को जोड़ने और ब्रिज बने गढ्ढो को भरने तक ब्रिज पर बाइक और बड़े वाहनों के लिए के लिए 1 जून से बंद रहेगा मानसून के बाद पूरी तरह मरम्मत कार्य किया जाएगा। पुल का मरम्मत कार्य अक्टूबर महीने से शुरू किया जाएगा। अक्टूबर महीने में मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद ब्रिज पर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन को बंद कर दिया जाएगा। पुल मरम्मत होकर लगभग एक साल बाद पूरी तरह शुरू होगा। जब तक लोगो लोगो को लोअर परेल ब्रिज का उपयोग करने की सलाह दी जाएगी। ब्रिज के मरम्मत कार्य पर 18 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा ।
-वाहन चालकों को असुविधा से बचाने व न्यूनतम लागत व समय पर फ्लाईओवर का विकल्प उपलब्ध कराने के लिए उपायुक्त (इन्फ्रास्ट्रक्चर) उल्हास महाले के मार्गदर्शन में पुल की मजबूती का कार्य अक्टूबर में शुरू किया जाएगा. पुल विभाग के मुख्य अभियंता संजय कौंडन्यापुरे ने कहा कि फ्लाईओवर के सभी रखरखाव और मरम्मत का काम 31 मई तक पूरा कर लिया जाएगा.
केवल रात में काम करें
- इस ब्रिज की मरम्मत और मेंटेनेंस का काम रात के समय ही किया जा रहा है, ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो. यहां रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ही ट्रैफिक पुलिस (traffic police) के निर्देशानुसार गड्ढों को भरने और जोड़ों को भरने का काम चल रहा है। यह काम 31 मई तक पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन ब्रिज का गढ्ढे भरने के बाद मानसून के बाद पूरी तरह मरम्मत कार्य किया जाएगा जिसके चलते पुल का मरम्मत कार्य अक्टूबर महीने से शुरू किया जाएगा। अक्टूबर महीने में मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद ब्रिज पर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन को बंद कर दिया जाएगा। पुल मरम्मत होकर लगभग एक साल बाद पूरी तरह शुरू होगा। जब तक लोगो लोगो को लोअर परेल ब्रिज का उपयोग करने की सलाह दी जाएगी। ब्रिज के मरम्मत कार्य पर 18 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा ।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, May 22 , 2023, 08:58 AM