कुर्ला के भारत सिनेमा में महिलाओं को मुफ्त  दिखाया गया द केरला स्टोरी 

Mon, May 22 , 2023, 08:43 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

जागरूकता के लिए दिखाया गया फिल्म
मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह और जिलाध्यक्ष सुषम सावंत ने सिनेमा घर जाकर महिलाओं से की मुलाकात 
मुंबई।
बीते रविवार को कुर्ला के भारत सिनेमा में कुर्ला मंडल के वार्ड 166 में रहने वाली महिलाओं को जागरूक करने के लिए फ्री द केरला स्टोरी (The Kerala Story) फिल्म दिखाया गया.उत्तर मध्य मुंबई भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहन आंबेकर और नवसर्जन प्रतिष्ठान द्वारा इसका आयोजन किया गया था.
इस अवसर पर मुंबई भाजपा  उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह (Amarjit Singh) और उत्तर मध्य मुंबई के भाजपा  जिलाध्यक्ष सुषमा सावंत सिनेमा घर जाकर फिल्म देखने वाली महिलाओं से मुलाकात कर उनसे बातचीत की.इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद के हिन्दू जागरण मंच की कार्यकर्ता और वक्ता  साक्षी  गायकवाड़ ने महिलाओं का मार्गदर्शन किया।जिसमे उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म की  महिलाओं को अपने धर्म के प्रति कट्टर होना चाहिए इसके साथ अपनी बेटियों को आतंकी साजिशों से  बचाना चाहिए।  उन्होंने महिलाओं से आव्हान किया कि  वे सतर्क रहें ताकि उनके आसपास कोई लड़की लव जिहाद का शिकार न हो. आयोजन मोहन आंबेकर ने माताओं बहनों से लव जिहाद के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करने की अपील की जो आतंकवादी साजिश का एक हिस्सा है।इस दौरान . व्यंकट बत्तुल,. जगदीश खारगे, वार्ड अध्यक्ष दिपू सिंह, प्रणव सावंत,. दीपक  घोणे,. गंगाधर  पुजारी. प्रतिभा  पिंपलकर, प्राजक्ता मोहिते, राज बहादुर राजभर. मनोज दीक्षित, शशांक गंगावणे, मनोज मयेकर, संजय साकट, नीलकेश चिपळूणकर, अक्षय गायकवाड, भरत पालांडे, गणेश जायसवाल ने सहयोग किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups