शिंदे -फडणवीस सरकार का जल्द मंत्रिमंडल विस्तार ?

Thu, May 18 , 2023, 09:33 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

भाजपा अध्यक्ष नड्डा से मुख्यमंत्री शिंदे की मुलाकात 
दोनों नेताओं के बीच मंत्रिमंडल विस्तार के साथ अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा 
मुंबई।
एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) सरकार की जल्द मंत्रिमंडल विस्तार (cabinet expansion) होने की संभावना है.बुधवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच हुई गुप्त मुलाकात में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर गंभीरता पूर्वक चर्चा हुई है.सूत्रों से ऐसी जानकारी मिली है.महाराष्ट्र सत्ता संघर्ष मामले में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनकी टीम को राहत मिलने के बाद राज्य के मंत्रिमंडल विस्तार का रास्ता साफ हो गया है.जेपी नड्डा महाराष्ट्र दौरे पर आए हुए है. बुधवार को मुंबई में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद नड्डा ने मुख्यमंत्री शिंदे से उनके सरकारी आवास वर्षा बंगले पर मुलाकात की.दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में चली करीब एक  घंटे अधिक समय तक  बैठक में राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार के अलावा  मंत्री और विभाग बंटवारे को लेकर भी चर्चा हुई.नड्डा और शिंदे के बीच हुई मुलाकात में मंत्रिमंडल विस्तार के साथ -साथ 16 विधायकों के अयोग्यता सहित राज्य की मौजूदा राजनीति पर चर्चा हुई.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने  सीएम शिंदे से भाजपा के प्रदेश स्तर के नेताओ से मिलकर मुंबई मनपा के साथ -साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर रणनीति बनाने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा और शिवसेना के लिए लोकसभा और विधानसभा जितना कठिन है इसलिए महाविकास आघाडी से लड़ने लिए पूरी तैयारी करनी पड़ेगी।नड्डा ने मुख्यमंत्री शिंदे को आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार आपके साथ मजबूती से  खड़ी है लेकिन चाहे मुंबई मनपा का चुनाव हो या लोकसभा और विधानसभा हर हाल में ये सभी चुनाव जीतना है.नड्डा ने यह भी कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अधिक समय नहीं बचा है इसलिए सत्ताधारी पार्टी भाजपा और शिवसेना को आपस में समन्वय बनाकर काम करना पड़ेगा। तभी जाकर हम मनपा सहित अन्य चुनाव में जीत पाएंगे।वही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नड्डा को भरोसा  दिलाया है कि किसी हाल में भाजपा और शिवसेना की चुनाव में जीत होगी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और जेपी नड्डा की हुई मुलाकात के दौरान उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार और सांसद मनोज कोटक उपस्थित थे.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हरी झंडी मिलने के बाद मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस इस महीने के अंत तक अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते है.इसके बाद जल्द दोनों नेता महामंडल की भी  घोषणा कर सकते है

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने भाजपा के सांसद,विधायकों और मंत्रियों की ली क्लास 
दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर आए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने अपने दौरे के दूसरे दिन यानी गुरुवार को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद अलग -अलग सांसद,विधायक और फिर मंत्रियों के साथ बैठक की इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी के सांसदों,विधायकों और मंत्रियों की क्लास लेते हुए उनके कार्यो का जायजा लिया जिसमें उन्होंने कहा की जिस विधायक,सांसद और मंत्री का परफॉर्मेंस ठीक नहीं पार्टी  उसे टिकट नहीं देगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव के लिए अब ज्यादा वक्त नहीं है इसलिए अभी से चुनाव की तैयारी में लग जाए.कार्यालय से कार्य करने की बजाय जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुने और उसका निपटारा करें।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups