मुंबई। केंद्र सरकार (Central government) लोगो को एलर्ट करने के लिए बनाया गया सचेत ऐप के जरिए मुंबई की जनता को एलर्ट किया जाएगा। मनपा प्रशासन ने केंद्र सरकार के इस ऐप को लिया है। मानसून के दौरान पानी भरने जैसी स्थिति में जिस स्थान पर पानी भरा है इस इलाके में अप्रिय घटना होने की संभावना है जहा पर जाने से बचे ऐसा एलर्ट किया जाएगा।
बता दे कि मानसून के दौरान मुंबई में पानी भरना लगभग तय माना जाता है।पानी भरने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।केंद्र सरकार ने लोगो को दुर्घटना वाले क्षेत्र में आने से रोकने के लिए सचेत नामक ऐप तैयार किया है।मनपा प्रशासन केंद्र सरकार द्वारा तैयार ऐप का उपयोग मुंबई में मानसून के दौरान होने वाले आपत्ति वाले स्थानों जिन स्थानों पर पानी भर गया है अथवा अन्य किसी प्रकार की दुर्घटना घट जाने पर ऐप लोगो को सचेत करेगा। ऐप इस परिसर में आने वाले सभी मोबाइल उपयोग कर्ताओं को एस एम एस के द्वारा सचेत कर देगा कि इस क्षेत्र में जाने से बचे।
सचेत ऐप किसी भी उपभोक्ता के फोन पर देगा मैसेज
सचेत ऐप के द्वारा किसी भी उपभोक्ता कंपनी के फोन पर एस एम एस जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा बनाया गया ऐप दुर्घटना वाले क्षेत्र में आने पर किसी भी उपभोक्ता का मोबाइल होने पर सचेत मोबाइल नंबर अपने कब्जे में ले लेगा और अलर्ट का मैसेज दे देगा। जिससे लोग दुर्घटना वाले क्षेत्र में जाने से बच जाएंगे। मनपा ने इस तरह की पहली बार व्यवस्था की है। केंद्र सरकार ने अपना ऐप मुंबई मनपा को उपलब्ध करा कर मुंबई की जनता के लिए बड़ा सुविधा जनक साबित होगा।
कैसे लोगो को मिलेगा फायदा
सचेत ऐप (sacher app) लगभग 3 किमी का एरिया कवर करेगा। सचेत ऐप के द्वारा मुंबई के हिंदमाता परिसर में पानी भर गया तो सचेत दादर अथवा माटुंगा के पास आने वाले लोगो को सचेत कर देगा कि हिंदमाता परिसर में न जाए। हिंदमाता इलाके में पानी भरा हुआ है। इसी तरह मुंबई के किसी इलाके में कोई बड़ी दुर्घटना घट गई है तो सचेत ऐप उस परिसर में आने वाले लोगो को अलर्ट कर देगा जिससे लोग इस क्षेत्र में जाने से टाल देंगे ।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, May 18 , 2023, 06:18 AM