राकांपा पारिवारिक पार्टी,भाजपा वैचारिक पार्टी ः नड्डा
मुंबई। दो दिवसीय दौरे पर महाराष्ट्र आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने मुंबई के कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसी कड़ी में पार्टी के विधायक योगेश सागर (Yogesh Sagar) द्वारा आयोजित पन्ना प्रमुख कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नड्डा ने बिना नाम लिए विपक्षी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) कांग्रेस और राकांपा पर जमकर निशाना साधा। भाजपा अध्यक्ष कार्यकर्ताओ में जोश भरते हुए कहा कि आगामी मुंबई मनपा के होने वाले चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ अपना महापौर बनाएगी। इसके लिए आप लोग चुनाव की तैयारी में लग जाइए। नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा की राजनीति करो संयम होकर करो जिससे पार्टी और खुद को संतुष्टि मिल सके। नड्डा ने कहा कि विधायक योगेश सागर कह रहे हैं कि मनपा में भाजपा का महापौर बनेगा मैं उनको बताना चाहता हूं की मनपा में भाजपा का ही महापौर बनेगा। विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा एक वैचारिक वाली पार्टी है, जबकि कांग्रेस,राकांपा और शिवसेना (यूबीटी) पारिवारिक पार्टी है । अगर कांग्रेस में कोई निर्णय लेना है तो सोनिया और राहुल गांधी से पूछना पड़ेगा जबकि राकांपा में शरद पवार के बिना हवा भी नहीं चलती। वे सबसे बड़े सौभाग्यशाली हैं, जिन्हे भाजपा में काम करने का मौका मिला है । वह भी ऐसे समय में जब भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही है। विपक्ष को निशाने पर लेते हुए नड्डा ने कहा कि विपक्ष पार्टियों के पास नीति है तो नियत नहीं है। जिसके पास निति है तो उसके पास नियत नहीं है, जिसके पास नियत और निति है तो उसके पास संगठन नहीं है, लेकिन हमारे पास नियत और निति और संगठन तीनों हैं। भाजपा अध्यक्ष ने पन्ना प्रमुख को सम्बोधन में कहा कि भाजपा ने वो काम किया है, जिसे लेकर विपक्ष हमेशा हम पर वॉर करता रहा है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर को लेकर बार- बार विपक्ष हमला बोलता था की मंदिर वहीं बनाएंगे तारीख नहीं बताएंगे। भाजपा ने मंदिर भी बना दिया और तारीख भी बता दिया देश के आजादी के बाद धारा 370 रद्द करने की मांग होती रही यही वो भाजपा है जो धारा 370 को हटाकर दिखा दिया। मुंबई के हवाई अड्डे पर पार्टी के अध्यक्ष नड्डा के आगमन पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फंडवीस और मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, May 17 , 2023, 09:29 AM