G20 बैठक के लिए मनपा की  जोरदार तैयारी

Wed, May 17 , 2023, 08:21 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

120 विदेशी मेहमानों के खानपान पर भारी खर्च
मुंबई।
जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए अगली बैठक मुंबई में भी होगी। परिषद की अगले सप्ताह होने वाली बैठक में आने वाले 120 देशों के मेहमान मनपा मुख्यालय भी आएंगे। विदेशी मेहमान (foreign guest) मनपा का डिजास्टर मैनेजमेंट (disaster management) का कामकाज सहित मनपा का हेरिटेज वॉक  भी करेंगे। मनपा इन 120 विदेशी मेहमानों के  शाम की चायपान  के लिए नगर पालिका ने पांच सितारा सुविधा देने का निर्णय लिया है जिस पर   सात से आठ लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
बता दे कि जी 20 शिखर सम्मेलन की अगली बैठक मई के तीसरे सप्ताह में मुंबई में होगी। मुंबई में होने वाली बैठक के दौरान जी 20  के सदस्य एशिया की सबसे धनी मुंबई महानगर पालिका का भी दौरा करेंगे।   सभी 120 देशों के सदस्य मनपा के डिजास्टर कक्ष जाकर उनके कामकाज  का जायजा लेंगे। इसके अलावा मनपा मुख्यालय में हेरिटेज वॉक भी देखेंगे और पोर्ट यार्ड देखेंगे। 23 मई की  शाम को  जी 20 के 120 सदस्य मनपा  मुख्यालय आएंगे।  सदस्य शाम 5:30 से 7:30 बजे तक मनपा मुख्यालय में रहेंगे। इन सदस्यों के लिए चायपान का खर्च मनपा  प्रशासन द्वारा वहन किया जाएगा। मनपा ने विदेशी लोगो की मेजबानी के लिए फाइव स्टार की सुविधा देने का निणर्य लिया है इसके लिए सात से आठ लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। जी-20 परिषद के सदस्यों के मनपा में आगमन पर मनपा मुख्यालय और उसके आस पास के इलाकों की रंगाई-पुताई, सड़कों के सुधार, लाइटिंग  पर करोड़ों रुपए  पहले ही खर्च कर चुकी है।अब उसमे चाय पानी   का खर्च भी बढ़ जाएगा। 
इस तरह मनपा घूमेंगे  मुख्यालय
120 सदस्यों  मनपा मुख्यालय में  तीन ग्रुप बनकर। मनपा मुख्यालय के ऐतिहासिक भवन का भ्रमण करेंगे। मनपा के अत्याधुनिक  डिजास्टर  को देखेंगे साथ ही मनपा मुख्यालय के अन्य भागों का सदस्य जायजा लेंगे। सदस्यों को चाय पार्टी के लिए विशेष पांच सितारा होटलों से सामग्री लाकर परोसा जाएगा। पांच सितारा होटलों से  कप और चम्मच जैसी सामग्री  लाकर इस्तेमाल किया जाएगा। मेजबानी पर लगभग  सात से आठ लाख खर्च होगा  इसके लिए मनपा ने टेंडर मंगाए हैं। 
पांच सितारा व्यंजन के  साथ-साथ वड़ा पाव और पानी पुरी भी परोसी जाएगी विदेशी मेहमानों को फाइव खाद्य पदार्थ, चाय कॉफी, उच्च गुणवत्ता वाले बिस्किट के साथ कॉन्टिनेंटल ब्रेकफास्ट पदार्थ  मुहैया कराए जाएंगे। साथ ही मुंबई की पहचान बने  वड़ा पाव और पानी पुरी भी उन्हें परोसा जाएगा। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups