मुंबई। मानसून पूर्व की जा रही नाला सफाई का राजनीतिक पार्टियों द्वारा अभी से आरोप प्रत्यारोप किया जा रहा है। भाजपा सहित कांग्रेस पार्टी मनपा प्रशासन को नाला सफाई पर कटघरे में खड़ा कर रही है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) आज खुद मुंबई के नाला सफाई का जायजा (drain cleaning review) करेंगे। मुख्यमंत्री मीठी नदी सहित मुंबई के बड़े नालों की चल रही सफाई का खुद जमीनी हकीकत जानने के लिए जमीन पर उतरने का निर्णय लिया है।
बता दे कि मुंबई में 309 बड़े नालों सहित 1508 छोटे नाले और 2 हजार किमी की दूरी में सड़क किनारे की बॉक्स ड्रेन सहित मीठी नदी (sweet river) का जाल बिछा है। मनपा प्रशासन हर साल मानसून पूर्व नालों और नादियो की सफाई करती है। मनपा प्रशासन इस साल नाला सफाई और मीठी नदी की सफाई पर लगभग 260 करोड़ रुपए खर्च कर रही है । नाला सफाई को लेकर राजनीतिक पार्टियों द्वारा मनपा पर आरोप लगाए जाते है।नाला सफाई नहीं हो रही सिर्फ हाथ सफाई और ठेकेदार मनपा की तिजोरी खाली कर खुद की जेब भर रहे है। मनपा पर कई बार आरोप लगते है कि मनपा नाला सफाई करे ही नही मुंबई की टैक्स दाता का पैसा तो नही डूबेगा। मनपा प्रशासन मार्च महीने से नाला सफाई की शुरुआत करती है। इस साल भी मार्च महीने के पहले सप्ताह से नाला सफाई शुरू की गई । भाजपा मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार अभी दो दिन पूर्व ही मनपा की चल रही नाला सफाई का जायजा लिया उन्होंने मनपा पर आरोप लगाया कि मनपा ठेकेदार के आंकड़े जनता के सामने न रखे खुद नाला सफाई का जायजा ले।मनपा प्रशासन ने नाला सफाई 85 प्रतिशत पूरा हो जाने का दावा किया लेकिन आशीष शेलार ने मात्र 25 से 30 प्रतिशत ही नाला सफाई होने का दावा किया। कांग्रेस नेता नसीम खान (naseem khan) ने भी नाला सफाई का कुछ जगहों पर जायजा लिया और आरोप लगाया कि नाला सफाई नहीं हाथ सफाई शुरू है उन्होंने शहर में पानी भरने पर मनपा आयुक्त इकबाल सिंह (Iqbal Singh) को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि मानसून में मुंबई डूबेगी ही । अब आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे खुद जमीन पर उतरकर मनपा द्वारा की जा रही नाला सफाई का जायजा लेने का निर्णय लिया है।मुख्यमंत्री मीठी नदी सहित मुंबई के बड़े नालों का चल रही सफाई का जायजा लेंगे।मुख्यमंत्री मुंबई के पूर्व और और पश्चिम उपनगर सहित लावग्रोव पंपिंग स्टेशन पर जाकर मानसून के दौरान होने वाले जलजमाव के समय कितनी देर में पानी निकासी होगी इसका जायजा लेंगे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, May 17 , 2023, 07:42 AM