भाभा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती
झुलसने में दो बच्चे शामिल
मुंबई। खार (पश्चिम) कोलीवाड़ा में सोमवार की सुबह करीब एक घर में गैस सिलेंडर (gas cylinder) से गैस रिसाव के कारण लगी आग में छह लोग 40 से 50 प्रतिशत झुलस गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए पास के बांद्रा भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया। आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है। लिहाजा, छह में से दो को आगे के इलाज के लिए कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
खार कोलीवाड़ा (Khar Koliwada) इलाके में सोमवार को सुबह 8.45 बजे आग लग गई। जिसमें 2 बच्चों समेत छह लोग झुलस गए। इनमें से 4 को भाभा हॉस्पिटल के आईसीयू और 2 को आईपीसीयू में इलाज के लिए एडमिट कराया गया है। मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार आग बुझाने और फंसे लोगों को बचाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब नौ बजकर 19 मिनट पर आग बुझाई गई।
फायर ब्रिगेड (fire brigade) की प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह गैस लीकेज माना जा रहा है। फायर ब्रिगेड के अनुसार गैस सिलेंडर से गैस रिसाव हुआ था। जिसके बाद आग की घटना सामने आई।
बीएमसी डिजास्टर मैनेजमेंट ने जानकारी देते हुए कहा मुंबई के खार वेस्ट इलाके में एक घर में आग लगने से छह लोग झुलस गए। आग गैस रिसाव के कारण लगी। आग पर काबू पा लिया गया है और कूलिंग प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।
छह झुलसे हुए लोगों की पहचान हो गई है। इसमें सखुबाई जायसवाल (65 वर्ष ) , जो 45 प्रतिशत जली हुई हैं , प्रियंका जायसवाल (26 वर्ष ) 51प्रतिशत झुलसी, निकिता मंडलिक (26 वर्ष ) 45 प्रतिशत झुलसी, सुनील जायसवाल (29 वर्ष ) 50 प्रतिशत झुलसे, वंशिका चव्हाण (7 वर्ष ) 40 प्रतिशत और प्रथम जायसवाल (6 वर्ष ) 45 प्रतिशत झुलसे हुए हैं। इन सभी को आईसीयू और पीआईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां इनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना स्थल पर गैस रिसाव के कारण आग कैसे लगी और छह लोग कैसे घायल हुए, इस बारे में स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी जांच कर रहे हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, May 15 , 2023, 06:55 AM