कोलीवाडा के खाने का स्वाद पर्यटकों को कराएगी मनपा

Mon, May 08 , 2023, 09:33 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

फूड आन व्हील पर  के तहत मनपा उपलब्ध कराएगी रोजगार
मुंबई।
मनपा प्रशासन (municipal administration) ने फेरीवालों की तर्ज पर अच्छे और स्वादिष्ट भोजन (Delicious food) उपलब्ध कराने के लिए फूड आन व्हील की सकल्पना लेकर आई है। मनपा ने पर्यटन स्थलों और कामर्शियल हब (Commercial Hub) के पास लोगों को गरमा गरम ताजा सस्ते  दर पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए फूड आन व्हील (Food on Wheels) को लेकर नई नियमावली ही तैयार की है।कोलबा इलाको में पर्यटकों की भारी भीड़ होती है।इसी को देखते हुए मनपा ने  कोलीवाड़ा का  मछली और मांस का स्वाद पर्यटकों को दिलाने के लिए इस परिसर में फूड आन व्हील उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। मनपा ने इसके लिए चार चक्के की गाड़ी खरीदने का निर्णय लिया है। बता दे की मनपा प्रशासन ने कोलाबा इलाके में फूड आन व्हील के लिए जगह उपलब्ध कराई है। राज्य सरकार के पर्यटक विभाग ने रोजगार बढ़ाने के लिए कोलाबा परिसर में फूड आन व्हील की गाडियां उपलब्ध कराने के लिए 34  लाख 51  हजार की निधि उपलब्ध कराई है।जिससे दो गाड़ियां खरीदी जाएगी।मनपा उपायुक्त संगीता हसनाले ने बताया कि दो गाड़ी खरीदने के लिए मनपा ने 28 लाख 13 हजार रुपया खर्च किया है।गाड़ी पर खाना पकाने के लिए उसमे रूपांतर किया जाएगा।जिसमे और पैसे की खर्च होगा।पर्यटक को और अधिक लुभाने के लिए नाव का भी उपयोग किया जाएगा। जिससे लोग समुद्र में सैर करते हुए पर्यटन का आनंद ले सकेंगे और कोलीवाड़ा के भोजन का आस्वाद ले सकेंगे। मनपा ने फूड आन व्हील महिला बचत गट जो की कोली समाज से होंगे अथवा स्वय सेवी संस्थाओं के द्वारा चलाया जाएगा।महिलाओं को अन्न पदार्थ तैयार करने और गाड़ी में सामान को रखने योग्य बनाया जाएगा।

मुंबई भर में 50 स्थानों पर लगेगी फूड आन व्हील की गाडियां
मनपा ने लोगो को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए और ताजा तरीन भोजन उपलब्ध कराने के लिए फूड आन व्हील की संकल्पना लाई है। मुंबई के 24 वार्ड में 50 स्थानों पर फूड आन व्हील के तहत गाड़िया खड़ी करने के लिए जगह उपलब्ध कराई जाएगी। मनपा ने इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा नई नियमावली  तैयार कराई है।फूड का लाइसेंस के लिए हेल्थ की अनुमति होना जरूरी है इसी के चलते स्वास्थ्य विभाग ने नियमावली तैयार की है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups