अगस्त तक पानी की नही होगी समस्या
रिजर्व पानी से मुंबई को मिलेगा रोजाना 150 एमएलडी
मुंबई। शहर को जलापूर्ति करने वाले तालाबों में पिछले साल से भी कम पानी शेष रह गया है। मौसम विभाग की माने तो इस साल औसतन कम बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है। तालाबों में पानी कम होने के कारण मुंबई में पानी की समस्या होने की समस्या जताई जाने लगी थी। इतना ही नही मुंबई में पानी की कटौती होने की आशंका जताई जाने लगी थी। मुंबई को अप्पर वैतरणा (Upper Vaitarna) और भातसा (Bhatsa) के रिजर्व कोटे का पानी देने की तैयारी दिखाई है। रिजर्व कोटे से रोजाना 150 एम एल डी पानी मुंबई को मिलेगा जिससे मुंबई में अगस्त महीने तक पानी की समस्या नहीं पैदा होगी। मुंबई को जल आपूर्ति करने वाले सभी 7 तालाबों में 316257 एम एल डी पानी शेष बचा है जो कि मात्र 22 प्रतिशत से कम पानी है।
बता दे कि मुंबई शहर को तुलसी,मोड़क सागर, भातसा, अप्पर वैतरणा, तानसा, मध्य वैतरणा, विहार इन सात तालाबों से रोजाना 3850 एम एल डी पानी सप्लाई होता है। तालाबों में मई जून तक तालाबों में शेष पानी को देखकर पानी सप्लाई पर निर्णय लिया जाता है । मुंबई को जलापूर्ति करने वाले सभी सात तालाबों में पिछले साल 8 मई को 369225 एम एल डी पानी शेष था जो कि कुल तालाबों में जमा होने वाले पानी का 25.51 प्रतिशत पानी था।इस साल तालाबों में मात्र 22 प्रतिशत पानी शेष रहने और मानसून भी कम होने की आशंका से पानी की चिंता जताई जाने लगी थी ।पिछले साल 27 जून तक तालाबों में 11 प्रतिशत पानी शेष रहने पर मनपा प्रशासन ने पूरे साल भर 10 प्रतिशत पानी कटौती करने की घोषणा कर दी थी । लेकिन उसके बाद 12 दिन तक मुंबई में हुई भारी बारिश से मनपा को पानी कटौती वापस लेनी पड़ी थी। इस साल अभी 8 मई को ही तालाब में 316257 एम एल डी पानी शेष है जो कि 21.85 प्रतिशत पानी शेष है।जून महीने तक पानी और कम होने पर पानी की समस्या विकट होने की संभावना व्यक्त की जाने लगी थी।मनपा प्रशासन ने राज्य सरकार के दो तालाब अप्पर वैतरणा और भातसा तालाब में रखा जाने वाला रिजर्व पानी (reserve water) देने देने की गुहार लगाई थी । राज्य सरकार ने रिजर्व पानी देने की तैयारी दिखाई है जो कि जल्द मिलने की उम्मीद जताई गई है जिससे मुंबई पर छाया पानी का संकट फिलहाल टल गया है।
अभी तालाब में जमा पानी की स्थिति
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, May 08 , 2023, 07:03 AM