आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
मुंबई : लोकल ट्रेन मुंबई की लाइफलाइन मानी जाती है, जिसमें रोज लाखों यात्री यात्रा करते हैं। इन्ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी रेलवे स्टेशनों पर पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। लेकिन अब इन्हीं पुलिसकर्मियों को अपना शिकार बनाया जा रहा है। बांद्रा रेलवे स्टेशन पर कार्यरत एक महिला पुलिसकर्मी से छेड़खानी (molesting a policeman) करने का मामला सामने आया है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया ओकर एक एनजीओ ने डाला है। मामले में शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जीवनधारा संघ नामक एक एनजीओ ने अपने सोशल मीडिया साइट से एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें एक युवक ट्रेन के गेट पर खड़ा है और महिला पुलिसकर्मी के बारे में अपशब्दों का इस्तेमाल करता है। इसी वीडियो को लेकर सोशल मीडिया परबाड़ी चर्चा चलती है। जिसमें इंपकर कार्रवाई की मांग की गकी है। लेकिन पुलिस ने पहले ही इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी की है।
यह वीडियो लगभग दो से तीन दिन पहले का बताया जा रहा है। यह लोकल बोरीवली की तरफ जाती दिखाई दे रही है। जिसमें युवक लोकल के गेट पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। एक इंस्टाग्राम पर रील बनाई गई है। वीडियो में आरोपी कह रहा है कि क्यूट पुलिसवाली है धूम है मस्तान कंपनी, आरोपी ने इन्हीं शब्दों का इस्तेमाल सोशल मीडिया और किया है। जिसको लेकर कार्रवाई की मांग की गई।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, May 07 , 2023, 09:52 AM