मंत्रालय के सामने जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश करने वाली महिला की मौत 

Tue, Apr 04 , 2023, 08:51 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई। मंत्रालय के सामने जहर (Poison) पीकर आत्महत्या की कोशिश (attempted suicide) करने वाली पुलिसकर्मी की पत्नी संगीता डवरे का मंगलवार को मृत्यु (Death) हो गई. उनका इलाज ससून अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संगीता डवरे वही महिला है जिन्होंने पति के इलाज के संबंध में डॉक्टरों पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.मांग पूरा न होने पर  मंत्रालय के सामने जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश किया था. उसके बाद वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया था.

क्या है पूरा मामला 
संगीता के पति नवी मुंबई पुलिस में तैनात थे. ड्यूटी के दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया था। जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि डॉक्टरों ने उनका ठीक से इलाज नहीं किया. उसके बाद संगीता ने शिकायत की  डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाए। लेकिन इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने सीधे मंत्री के सामने आत्महत्या का प्रयास किया। संगीता के पति नवी मुंबई पुलिस फोर्स में कार्यरत थे। तभी पाम बिच रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने सीधे बेरिकेड्स को तोड़ते हुए संगीता के पति को टक्कर मार दी थी जिसके चलते वे बुरी तरह घायल हो गए थे. संगीता ने अपने शिकायत में कहा था कि कार चालक नशे में था। इसलिए कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए थी। लेकिन चालक के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई. पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई में गंभीरता नहीं दिखाई और कार चालक को जाने दिया। संगीता ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से गुहार लगाई थी। उन्होंने मामले पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जिसके बाद संगीता ने राज्य सरकार से न्याय की गुहार लगाने की कोशिश की. जिस पुलिस विभाग में उसका पति कार्यरत था उसे न्याय नहीं मिलता देख उसने आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। इस चेतावनी को भी सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया। तो अंत में उन्होंने मंत्रालय के सामने जाकर खुद  जहर खा लिया था. जिनका इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई.

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups