जून तक और 5 लाख पौधे लगाने की योजना
मुंबई: बढ़ते सीमेंट कंक्रीट के रास्ते और गगन चुंबी इमारते और विकास के नाम पर काटे जा रहे पेड़ पौधों से पर्यावरण को बड़ा नुकसान हो रहा है। मनपा ने इसी के चलते मियावाकी गार्डेन (Miyawaki Garden) पर जोर दिया है। मियावाकी गार्डेन से हरियाली तो बन ही रही है पर्यावरण को फायदा मिल रहा है। मनपा ने अब तक 4.5 लाख मियावाकी वन लगा जा चुके हैं। मनपा के गार्डन सुपरिटेंडेंट जितेंद्र परदेशी (Jitendra Pardeshi) ने बताया कि मुंबई में 5 लाख मियावाकी वन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसे जून तक पूरा कर लिया जाएगा। 26 जनवरी 2020 को वडाला के भक्ति पार्क से मियावाकी वन की शुरुआत हुई थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने इसकी शुरुआत की थी। तीन साल में मनपा ने साढ़े चार लाख मियावाकी पौधे लगाने में सफलता हासिल की हैभक्ति पार्क में कुल 57 हजार पौधे लगे हैं। परदेशी ने बताया कि एम पूर्व वार्ड के अंतर्गत देवनार विलेज रोड गोवंडी पूर्व में स्थित दत्ताराम गणपत पाटील मनोरंजन मैदान में सीएसआर फंड से 3500 पौधे लगाए गए हैं। इसमें कुल 42 प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। इन पौधों में कदंब, बादाम करंज, सीता अशोक, शिरीष, रतन गुंज, समुद्री फूल, इमली, जामुन, आंवला, फणस, शहतूत, बेहड़ा, सावर, रीठा, बेल, सीताफल, रॉयल पॉम, कढ़ी पत्ता , अर्जुन, टेटू, दीकमाली काला कुड़ा, कुम्भी, शमी, सफेद खैर, फूल और औषधीय पौधे शामिल हैं। परदेशी ने बताया कि अनुसार मियावाकी पद्धति से तैयार होने वाले वन बहुत घने होते हैं। इसमें वृक्षों को बहुत नजदीक लगाया जाता है। जिससे वे तेजी से बढ़ते हैं। मियावाकी वन में 47 प्रकार के पौधे लगाए गए हैं। जिसमें फल- फूल के साथ वनस्पति औषधि के गुण वाले वृक्ष शामिल हैं। यह सामान्य वृक्षारोपण की तुलना में इसका सतह क्षेत्र अधिक हरा होता है। मियावाकी वनों के पौधे पारंपरिक पौधों की तुलना में 10 गुना तेजी से बढ़ते हैं और 30 गुना घने होते हैं। यह किसी भी औसत वृक्षारोपण क्षेत्र में 150 वर्ग फुट में 45 पौधे होते हैं। मुंबई में संजय गांधी नेशनल पार्क (Sanjay Gandhi National Park) और आरे जंगल को ऑक्सीजन का सबसे प्रमुख स्रोत माना जाता है। ऑक्सिजन की कमी को पूरा करने के लिए मनपा जगह-जगह जापानी पद्धति ‘मियावाकी वन’ लगाकर मुंबई को हरा भरा करने का काम कर रही है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Apr 04 , 2023, 07:44 AM