मनपा स्कूली बच्चों को सिखाई जा रही शहरी कृषि 

Tue, Apr 04 , 2023, 07:30 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

कनाडा दूतावास ने स्कूल जा कर  की सराहना 
मुंबई। 
मनपा प्रशासन ने  पिछले साल से अपने स्कूलों में कैंब्रिज बोर्ड (cambridge board) के स्कूल शुरू किया गया। कैंब्रिज स्कूल में बच्चो को पढाई के साथ साथ पर्यावरण की संवेदनशीलता (environmental sensitivity) भी सिखाई जा रही है। मनपा स्कूली बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ माटुंगा के  वाघजी स्कूल  में शहरी कृषि का भी पाठ पढ़ाया आज रहा है जिसके पीछे का मुख्य उद्देश्य है की अनुकूल पर्यावरण बना रहे।  पर्यावरण परिवर्तन के बारे में शिक्षा केवल किताबों तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए बच्चो को शहरी कृषि की शिक्षा दी जा रही है।  मनपा द्वारा कैंब्रिज बोर्ड के शुरू हुए इस स्कूल में  नर्सरी से दूसरी तक के  154 बच्चों  उनके अभिभावकों और शिक्षक कर्मचारियों को जोड़कर कृषि का पाठ पढ़ाया जा रहा है।  बच्चे और उनके अभिभावक भी शहरी कृषि में बड़ा आनंद ले रहे और कृषि के प्रति जागरूकता से सीख भी रहे है। बच्चे स्कूलों में पेड़ पौधा लगा रहे है। बच्चो ने पिछले एक साल में 100 पेड़ लगाए है।जिसमे तुलसी, मुसब्बर और फूल  शामिल हैं।इन पेड़ों से हर विद्यार्थी का रिश्ता है..   बच्चो ने स्कूल में  सिर्फ पेड़ ही नहीं लगाया बल्कि उसकी देखभाल भी कर रहे है। अभिभावक शहरी  कृषि को सीखकर अपने सोसायटियों में किचन गार्डन बना रहे है। जिसमे अभिभावक   स्कूल की ओर अभिभावक घर में मूंग, मटकी, मक्का, धनिया की खेती करना सीख ही नहीं रहे है उसकी पैदावार भी कर रहे है।  खेती के साथ बच्चे और उनके अभिभावक जैविक खाद कैसे बनाया जाता है उसे भी सीख रहे है जिसका फायदा पर्यावरण को हो रहा है।  ग्रीन स्कूल की पहल आंतरिक शहरी कृषि और पर्यावरण संवेदनशीलता की शिक्षा के लिए यह पहल प्रोजेक्ट मुंबई के जरिए की गई है। कैम्ब्रिज स्कूल फॉर एनवायरनमेंट थ्रू चिल्ड्रन टू सोसाइटी के द्वारा बच्चो और उनके अभिभावकों को शहरी कृषि और पर्यावरण की सवेदनशीलता का पाठ पढ़ाया जा रहा है।  मनपा द्वारा चलाए जा रहे कैंब्रिज बोर्ड के स्कूल ने पर्यावरण को सीख देने के लिए इन  5 देशो अमेरिका,ब्राझिल, बेल्जिअम, टर्की, युक्रेन से अनुबंध किया। 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups