साईबाबा पर धीरेंद्र शास्त्री का विवादित बयान

Sun, Apr 02 , 2023, 08:28 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

कहा, वे संत हो सकते हैं, भगवान नहीं
मुंबई।
पिछले कुछ समय से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) अपने बयानों और चमत्कार को लेकर खूब चर्चाओं में हैं। उनकी कहीं बातों पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आती हैं। इस समय आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे साई बाबा को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं। साई बाबा ( Sai Baba) को लेकर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने दो टूक कह दिया है कि वह संत हो सकते हैं लेकिन भगवान नहीं है।
जबलपुर में धीरेंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं से बातचीत की। तभी एक श्रद्धालु ने सवाल किया कि साईबाबा की पूजा (worship of Saibaba) करनी चाहिए या नहीं? इसके जवाब में शास्त्री ने कहा कि गीदड़ की खाल पहनकर कोई शेर नहीं बन सकता है।
उन्होंने कहा कि हमारे शंकराचार्यों ने साई बाबा को भगवान का पद नहीं दिया है। शंकराचार्य का मत बाध्यकारी है। शंकराचार्य सनातनी धर्म के प्रधान मंत्री हैं। इसलिए हर सनातनी धर्म को मानने वाले को उनकी बात सुननी चाहिए। कोई भी संत, चाहे वह किसी भी धर्म का हो, भगवान नहीं हो सकता। कोई भी संत हो, गोस्वामी तुलसीदास हो या सूरदास, वे सभी संत हैं। कोई महापुरुष, कोई युगपुरुष और कोई कल्पपुरुष। लेकिन, इसमें कोई भगवान नहीं है। हम किसी की भावना का अपमान नहीं कर रहे हैं। साईबाबा संत हो सकते हैं, फकीर हो सकते हैं, लेकिन वे भगवान नहीं हो सकते।

विखे पाटिल की कार्रवाई की मांग
राज्य के राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे-पाटिल ने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि बाबा लोग स्वयं भगवान का रूप लेकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज किया जाना चाहिए। वे धार्मिक कलह पैदा करते हैं और सामाजिक अशांति फैलाते हैं। करोड़ों भक्तों के आराध्य साई बाबा ने श्रद्धा और सबुरी का संदेश दिया है। किसी की आस्था पर कीचड़ फेंकने का किसी को अधिकार नहीं है। वहीं शिर्डी के लोगों ने भी धीरेंद्र शास्त्री के बयान का विरोध किया है। उनका कहना है कि साईबाबा भगवान है या नहीं.. इसके लिए धीरेंद्र शास्त्री के प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है। धीरेंद्र शास्त्री एक बार शिर्डी आकर साईबाबा के दर्शन कर लेंगे तो उनकी अक्ल ठिकाने आ जाएगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups