आज से मुंबई में सावरकर गौरव यात्रा

Sat, Apr 01 , 2023, 08:30 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

हर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा का आयोजन
मुंबई।
स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर (veer savarkar) का बार-बार अपमान करने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के विरोध और सावरकर के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा-शिवसेना की तरफ से मुंबई के उत्तर पश्चिम, उत्तर पूर्व मुंबई, दक्षिण मध्य, उत्तर मध्य मुंबई जिलों में सावरकर गौरव यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा की शुरुआत मुंबई भाजपा के अध्‍यक्ष आशीष शेलार (Ashish Shelar) के मार्गदर्शन और विधायक अमित साटम के नेतृत्व में होगी। रविवार 2 अप्रैल को सिजर रोड, अंबोली जंक्शन अंधेरी पश्चिम से शाम को 5 बजे सावरकर गौरव यात्रा निकाली जाएगी। वहीं मीरा- भायंदर भाजपा के जिला अध्‍यक्ष रवि व्यास ने कहा कि रविवार 2 अप्रैल को दोपहर 1 बजे सुभाष चंद्र मैदान, भायंदर पश्चिम से  सावरकर गौरव यात्रा निकाली जाएगी।  
बता दें कि देश की आजादी में स्वतंत्रता वीर सावरकर के योगदान को याद करने के लिए भाजपा और शिवसेना की तरफ से राज्य भर में 30 मार्च से 6 अप्रैल के बीच सावरकर गौरव यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा के जरिए नई पीढ़ी को सावरकर के कार्यों से परिचित कराया जाएगा। राज्य के सभी 288 विधानसभा क्षेत्रों में सावरकर गौरव यात्रा निकाली जाएगी और भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस यानी 6 अप्रैल को इस यात्रा का समापन होगा। इस यात्रा में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) भी शामिल होंगे। इस यात्रा के लिए प्रदेश संयोजक के रूप में प्रदेश महामंत्री विक्रांत पाटिल और मुंबई महासचिव संजय उपाध्याय की नियुक्ति की गई है। मुंबई में यात्रा की जिम्मेदारी अमित साटम और ठाणे- कोकण की जवाबदारी निरंजन डावखरे और नितेश राणे को सौंपी गई। 2 अप्रैल को अंधेरी पश्चिम के अलावा मुलुंड, भांडुप, विक्रोली, घाटकोपर, मानखुर्द शिवाजी नगर, माहिम, अणुशक्ति नगर, विले पार्ले, चांदिवली, बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों में सावरकर गौरव यात्रा निकाली जाएगी। 4 अप्रैल को घाटकोपर पूर्व, 5 अप्रैल को गोरेगांव पूर्व, चेंबूर विधानसभा में यात्रा निकाली जाएगी।  

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups