98 किमी भूमिगत ड्रेन की सफाई पर जोर
बारिश का पानी निकलना होगा आसान
मुंबई। मानसून (monsoon) के समय बारिश का पानी समुद्र में ले जाने के लिए अंग्रेजो के जमाने में ड्रेन बनाई गई थी। जिसकी लंबाई 98 किमी है। बारिश क्या पानी निकलने के लिए बनी ड्रेन अंडर ग्राउंड (drain under ground) है। मनपा ने बारिश का पानी समुद्र में बह जाए इसके लिए ड्रेन की सफाई पर जोर दिया है जिससे मुंबई के शहरी इलाकों में बारिश के दौरान बाढ़ की स्थिति नहीं उत्पन्न होगी। मनपा प्रशासन ने जानकारी दी है कि मुंबई के शहरी इलाकों में बारिश का पानी समुद्र में ले जाने के लिए अंडर ग्राउंड ड्रेन बनाई गई है। मुंबई के शहरी इलाकों में अंडर ग्राउंड ड्रेन 98 किमी में फैली है।मनपा प्रशासन ने जानकारी दी है कि 98 किमी में से 63 किमी ड्रेन की पहले चरण में सफाई की जा चुकी है।बकाया 35 किमी अंडर ग्राउंड ड्रेन का काम युद्ध स्तर पर जारी होने की जानकारी दी गई । मुंबई के शहर और दोनो उपनगर पूर्व उपनगर और पश्चिम उपनगर को मिलाकर कुल 3 हजार 500 किमी में बारिश का पानी निकलने के लिए जाल बिछाया गया है । मनपा अंडर ग्राउंड में बनी ड्रेन की सफाई मशीन से और मैन होल जिसमें मनुष्य को उतार कर किया जा रहा है। दो मैन होल के बीच की दूरी 30 मीटर है । मैन होल में विषैली वायु निकलने के कारण जान माल का खतरा होने का भी डर बना रहता है।कई बार कर्मचारियों की जान भी चली जाती है जिसके चलते मशीन से सफाई करने पर अधिक जोर दिया जा रहा है । मनपा ने पहले चरण में अंडर ग्राउंड की कुल 98 किमी ड्रेन में से 63 किमी की सफाई का काम पूरा कर चुकी है।बकाया 35 किमी का काम भी मानसून पूर्व पुरा करने का निर्णय प्रशासन ने लिया है। अंडर ग्राउंड ड्रेन की सफाई में मशीन का उपयोग कर पहले कीचड़ निकाला जाता है फिर उसमे पानी का तेज बहाव कर उसे साफ किया जाता है। मुंबई के कुल 3 हजार 500 किमी बारिश का पानी निकलने के लिए बिछाए गए जाल में शहर में लगभग 582 किमी का जाल बिछा है जबकि बकाया उपनगर में जाल फैला हुआ है ।
इस तरह हर वार्ड में फैला है अंडर ग्राउंड का जाल
वार्ड किमी
ए वार्ड 7.550 कि.मी
बी वार्ड 11 किमी
सी वार्ड 4.198 कि.मी
डी वार्ड 14.679 कि.मी
ई वार्ड 15.283 कि.मी
एफ दक्षिण वार्ड 6.723 कि.मी
एफ उत्तरी वार्ड 13.567 कि.मी
जी साउथ वार्ड 12.145 कि.मी
जी नॉर्थ वार्ड 12.553 कि.मी
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Apr 01 , 2023, 07:37 AM