अगले चार साल प्रॉपर्टी टैक्स की कमाई रहेगी शून्य
मनपा के चल रहे प्रोजेक्ट और नई परियोजनाओं पर पड़ेगा असर
दिनेश सिंह
मुंबई। मनपा प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। मनपा को प्रॉपर्टी टैक्स (property tax) में वसूले गए 22 हजार करोड़ रुपए (22 thousand crore rupees) अब संपत्ति मालिको को वापस लौटाने होंगे। मनपा संपत्ति मालिको को पैसा नही लौटाती है तो जब तक वसूला गया पैसा बराबर नहीं हों जाता संपत्ति मालिक को पैसा नही भरना होगा।जिसका असर मुंबई मनपा पर अगले चार साल तक पड़ने की संभावना है। मनपा को प्रॉपर्टी विभाग की कमाई शून्य हो जाएगी।
बता दे कि मनपा 2010 तक रेंट के आधार पर प्रॉपर्टी टैक्स वसूली थी। मनपा ने 2014 में यह नियम बदलकर एरिया के जमीन भाव के हिसाब से टैक्स वसूलने का निर्णय लिया जिसे 2010 से लागू किया गया। मनपा ने इस दौरान खाली जमीन और बिल्डर को निर्माण के लिए दी गई मंजूरी के बाद विकास कार्य पूरा होने के पूर्व ही जमीन का होने वाले पूरे विकास का प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने लगी।मनपा ने 2014 में रेडिरेकनर के दर पर टैक्स वसूलने का निर्णय लिया लेकिन उसे 2010 से लागू किया। मनपा के इस निर्णय को बिल्डर और सोसायटी ने मुंबई हाई कोर्ट में चैलेंज किया। मनपा को 2019 में हाई कोर्ट में हार का मुंह देखना पड़ा इसके बावजूद मनपा ने अपना कदम पीछे नहीं लिया और मामला सुप्रीम कोर्ट में ले गई । मनपा ने 2010 से नई नियमावली लागू करने के बाद पिछले 13 सालो से जमीन मालिको से इंडेक्स एरिया के अनुसार टैक्स वसूलने लगी है।मनपा को अब पिछले 13 सालो में वसूला गया टैक्स लौटाना पड़ेगा। मनपा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले 13 सालो में मनपा ने लगभग 22 हजार करोड़ की वसूली की है जिसे मनपा को अब लौटाना पड़ेगा। मनपा प्रशासन जमीन मालिको से वसूले गए पैसों को नही भी लौटाया तो अगले चार साल तक उनसे पैसे की वसूली नही करनी होगी।मनपा की प्रापर्टी टैक्स विभाग से लगभग 5 से 6 हजार करोड़ की कमाई होती है। 22 हजार करोड़ की हुई वसूली को वापस लौटाने पर लगभग 4 साल तक मनपा की तिजोरी में शून्य कमाई होगी जिसका परिणाम मनपा को भुगतना पड़ेगा।मनपा की परियोजनाओं को पूरा करने और नई परियोजना शुरू करने सहित अन्य मूलभूत सुविधा मुहैया कराने में भी परेशानी आएगी।
इस साल हुई 5575 ,72 करोड़ की कमाई
मनपा प्रशासन को इस साल प्रॉपर्टी टैक्स विभाग (Property Tax Department) में 5575,72 करोड़ की कमाई हुई। मनपा की यह कमाई पिछले साल के मुकबाले लगभग 216 करोड़ कम हुई है। इस साल कमाई घटने का मुख्य कारण मनपा ने 500 वर्ग फुट तक के सभी घरों को प्रॉपर्टी टैक्स में पूरी तरह छूट दी है जिसके चलते मनपा ने इस साल अपनी कमाई का टार्गेट भी 6 हजार करोड़ से घटाकर 4 हजार 800 करोड़ कर दिया था। मनपा अपने टार्गेट को पार कर गई है लेकिन पिछले साल की कमाई से पीछे रह गई ।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Apr 01 , 2023, 06:54 AM